शादी के लिए होटल और रिजाॅर्ट बुक करने के नाम पर संचालक ने साढ़े पांच लाख रूपए ले लिए और फिर फरार हो गया। विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे फरियादी को जब धोखाधड़ी का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने एरोड्रम थाने में अपने साथ हुए धोखे की शिकायत की।
दरअसल, पल्हर नगर में रहने वाले सचिन मलिक के घर में शादी है। उन्होंने विवाह समारोह के लिए एयरपोर्ट रोड स्थित होटल एंड रिसार्ट को बुक किया था। इसके संचालक संजय सुगंधी को उन्होंने साढ़े पांच लाख रूपए एडवांस भी दिए थे लेकिन सुगंधी की नीयत डोल गई और वह पैसे लेकर फरार हो गया। मामले में फरियादी सचिन मलिक ने एरोड्रम थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
