चैत्र नवरात्रि कल से शुरू, जानें कलश स्थापना का सबसे सटीक और शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2020): चैत्र नवरात्रि कल से यानी कि 25 मार्च से शुरू हो रहे हैं. पहले दिन को प्रतिपदा कहते हैं. प्रतिपदा के दिन कलश स्थपना के बाद मां शक्ति के सर्वप्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है. नवरात्रि के व्रत में कलश स्थापना का एक अलग ही महत्त्व है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि इस कलश में सभी देवी-देवताओं का वास होता है. अगर आप पूरे 9 दिन का व्रत रह रहे हैं तो कलश स्थापना के बिना आपकी पूजा अधूरी मानी जाएगी।
घट स्थापना का शुभ:
नवरात्रि की प्रतिपदा को घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:05 से 7:01 तक है.
घट स्थापना का अमृत चौघड़िया मुहूर्त सुबह 6:05 से 7:36 तक है.कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:33 तक है. इस दौरान आप किसी भी समय कलश स्थापित कर सकते हैं.
अधिक शुभ मुहूर्त कौन सा होता है:
नवरात्रि में कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त अमृत चौघड़िया होता है. इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त भी शुभ माना जाता है. अगर आप किसी कारण से आप अमृत चौघड़िया मुहूर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं तो बिलकुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है आप अभिजीत मुहूर्त में भी घट स्थापना कर सकते हैं.
घट स्थापना के लिए सामग्री:
मिट्टी का कलश, जौ, साफ मिट्टी, पीतल की थाली, कटोरी, जल, ताम्र मिट्टी का पात्र, दूर्वा घास , चन्दन, चौकी, लाल कपड़ा (चुकी पर बिछाने के लिए), रूई, नारियल, चावल, सुपारी, रोली, मौली, जौ, धूप, दीप, फूल, नैवेद्य, अबीर, गुलाल, केसर, सिन्दूर, लौंग, इलायची, पान, सिंगार सामग्री, शक्कर, शुद्ध घी, पुष्प, गुड़हल का फूल, बिल्ब पत्र, यज्ञोपवीत, दूध, दही, गंगाजल.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
SportsEverton ने स्ट जेम्स पार्क पर जीत दर्ज की, खिलाड़ी रेटिंग्स 12 मिनट पहले
Health & FitnessBelfast में पहला da Vinci gynae robot, महिलाओं के लिए नई उम्मीद 37 मिनट पहले
TechnologyMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयर 2 घंटे पहले
Technologyसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगी 2 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 12 घंटे पहले
India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 14 घंटे पहले
Lifestyleस्वीडिश लैपलैंड में अंधेरा सर्दियों का अवकाश: अभूतपूर्व अनुभव 14 घंटे पहले
Businessदक्षिण कोरिया ने AI और सेमीकंडक्टर पर रिकॉर्ड बजट घोषित किया 15 घंटे पहले
Businessबाइनेंस ने 90% चोरी की राशि कवर की, $6.3bn हैक पर अपडेट 16 घंटे पहले
Sportsटोंगा ने सैमुअल को 20-18 से हराया, इंग्लैंड का बाहर होना 16 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेल्ली ने विश्व चैंपियन बने, मेक्सिको ड्राइवर रेटिंग्स 17 घंटे पहले
Health & FitnessMartha’s Rule: A&E चेतावनी प्रणाली बच्चों के लिए 17 घंटे पहले
TechnologySam Altman की दक्षिण कोरिया यात्रा: OpenAI और Samsung की नई साझेदारी 19 घंटे पहले
Businessट्रम्प का Murdoch और WSJ पर मुकदमा डिसमिस्ड विथ प्रीग्रेड 1 दिन पहले
Businessजर्मनी में फ्रैंकफर्ट की दुकानों पर लूट, प्रोटेस्ट में हिंसा 1 दिन पहले
Sportsमाइकल आर्टेटा का डॉसियर: नई साजिश सिद्धांत 1 दिन पहले
Sportsहाव्किन्स वेल्स के केंद्र जोड़ी में अग्रणी, विश्व कप लक्ष्य 1 दिन पहले
Health & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 1 दिन पहले
TechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 1 दिन पहले
Technologyनियोक्लाउड कंपनियाँ: क्रिप्टो माइनिंग से एआई पर निर्भरता 1 दिन पहले
LifestyleSir Patrick Stewart की मृत्यु, 86 वर्ष पर, कैप्टन पिकार्ड से परे 10 भूमिकाएँ 1 दिन पहले