अब Vistara की फ्लाइट में बवाल, इटली की महिला ने उतारे कपड़े, केबिन क्रू से की मारपीट
फ्लाइट्स में हंगामे का क्रम थमता नहीं दिख रहा है. अब विस्तारा की फ्लाइट में बवाल का मामला सामने आया है. अबू धाबी से मुंबई आने वाली फ्लाइट में इटली की एक महिला ने केबिन क्रू से मारपीट की.
फ्लाइट्स में हंगामे का क्रम थमता नहीं दिख रहा है. अब विस्तारा की फ्लाइट में बवाल का मामला सामने आया है. अबू धाबी से मुंबई आने वाली फ्लाइट में इटली की एक महिला ने केबिन क्रू से मारपीट की. इतना ही नहीं उसने फ्लाइट में कपड़े भी उतार दिए. क्रेबिन क्रू पर थूंका और एक कर्मचारी को घूंसा भी मार दिया. मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे नोटिस जारी किया है.
पुलिस ने बताया कि इटली मूल की महिला का नाम पाओला पेरुशियो (Paola Perruccio) है. वह केबिन क्रू से इकोनॉमी का टिकट होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने की जिद कर रही थी. क्रू के मना करने पर वह हिंसक हो गई और केबिन क्रू से मारपीट करने लगी. उसने अपने कुछ कपड़े भी उतार दिए और बीच रास्ते पर घूमने लगी.
घटना पर विस्तारा ने भी बयान जारी किया है. कंपनी ने कहा कि घटना 30 जनवरी को फ्लाइट संख्या यूके 256 में हुई. यह फ्लाइट ने अबू धाबी से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी. इसमें एक यात्री अनियंत्रित हो गईं और हिंसक व्यवहार करते हुए केबिन क्रू और दूसरे यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. एक केबिन क्रू को घूंसा मार दिया. इस दौरान फ्लाइट के कैप्टन ने महिला को चेतावनी कार्ड जारी किया
बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक फ्लाइट्स में हंगामे के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक केस 23 जनवरी को सामने आया था, जिसमें दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ बदसलूकी की गई थी. आरोप लगे थे कि यात्री ने केबिन क्रू के साथ गलत व्यवहार किया. हंगामा होने के बाद आसपास बैठे लोगों ने मामले को शांत कराया था. बाद में आरोपी यात्री और उसके साथी को विमान से उतारकर सुरक्षा दल को सौंप दिया गया था.
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया था कि वेट-लीज्ड कोरेंडन का विमान (SG-8133) दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था. दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान एक यात्री ने गलत और अनुचित तरीके से व्यवहार किया. मामले में क्रू मेंबर्स ने PIC और सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित किया. यात्री और उसके साथी को उतार कर सुरक्षा दल को सौंप दिया गया.
इससे पहले 9 जनवरी को इंडिगो की फ्लाइट में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जिसमें यात्रियों पर शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप लगे थे. इंडिगो की जिस फ्लाइट में यह घटना हुई थी, वह दिल्ली से पटना आ रही थी. एयरपोर्ट पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था. एयरपोर्ट पर तैनात एसएचओ ने यात्रियों के नशे में धुत होने की पुष्टि की थी. दोनों इंडिगों की फ्लाइट संख्या 6E-6383 में सवार थे.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 घंटा पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 घंटा पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 2 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 8 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 8 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 9 घंटे पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 10 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 10 घंटे पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 10 घंटे पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 11 घंटे पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 13 घंटे पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहले
Sportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहले
SportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 1 दिन पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 1 दिन पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 1 दिन पहले
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 1 दिन पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 1 दिन पहले