देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

PM मोदी ने मीडिया की खास हस्तियों के साथ कोरोना वायरस को लेकर की बातचीत

कोविड-19 पर जानकारी देने के लिए पीएम मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संरक्षकों का जताया आभार (फोटो- ANI) प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ‘कोविड-19’ (Covid-19) के फैलने से उत्‍पन्‍न विकट चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंस (Video Conferencing) के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों की प्रमुख हस्तियों के साथ व्‍यापक विचार-विमर्श किया.

Abhishek Raghuvanshi23 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
PM मोदी ने मीडिया की खास हस्तियों के साथ कोरोना वायरस को लेकर की बातचीत

कोविड-19 पर जानकारी देने के लिए पीएम मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संरक्षकों का जताया आभार (फोटो- ANI)

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ‘कोविड-19’ (Covid-19) के फैलने से उत्‍पन्‍न विकट चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंस (Video Conferencing) के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों की प्रमुख हस्तियों के साथ व्‍यापक विचार-विमर्श किया.

नई दिल्ली. एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि ‘कोविड-19’ (Covid-19) एक जीवनकाल की एक चुनौती है, जिससे नए और इसे नए तरीकों से निपटने की आवश्यकता है. प्रधानमंत्री (PM) ने इस दौरान कहा कि पत्रकारों, कैमरामैनों और टेक्निशियनों की अथक मेहनत राष्ट्र की महान सेवा है और मीडिया (Media) को सकारात्मक संवाद के जरिए निराशावाद एवं घबराहट को समाप्‍त करना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ‘कोविड-19’ (Covid-19) के फैलने से उत्‍पन्‍न विकट चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों की प्रमुख हस्तियों के साथ व्‍यापक विचार-विमर्श किया.

प्रधानमंत्री ने मीडिया का सुझावों और जानकारियों के लिए दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री ने महत्‍वपूर्ण सुझाव और बहुमूल्य जानकारियां देने के लिए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने चैनलों से अनुरोध किया कि वे डिजिटल भुगतान (Digital Payment) के तरीकों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाएं, ताकि करेंसी नोटों के माध्यम से वायरस के फैलने से बचा जा सके. उन्होंने चैनलों को विज्ञान संबंधी रिपोर्टों या सूचनाओं का व्‍यापक उपयोग कर भी अंधविश्वास फैलने की समस्‍या का सामना करने को कहा.स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव ने आवश्‍यक सूचनाएं सक्रियतापूर्वक साझा करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को कवर करने वाले पत्रकारों का धन्यवाद किया. उन्‍होंने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार की श्रेणीबद्ध उपाय प्रणाली (Graded Response System) और चुनौतियों का सामना करने हेतु क्षमता निर्माण के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयासों का एक प्रजेंटेशन भी दिया.

ICMR के महानिदेशक ने बताया परीक्षण किटों के लिए दी गई अनुमति
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) के महानिदेशक ने कहा कि परीक्षण (टेस्टिंग) रणनीति के तहत श्रेणीबद्ध या क्रमिक कदमों पर अमल किया गया है, और इसके साथ ही परीक्षण किटों के लिए अनुमति दी गई है.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों तथा संपादकों ने इस अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण विचार-विमर्श में भाग लिया.

यह भी पढ़ें: COVID19: देश के 30 राज्य, केंद्रशासित प्रदेश लॉकडाउन, 3 राज्य आंशिक रूप से बंद

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 12:06 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 56 मिनट पहलेधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गईMadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 1 घंटा पहलेमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा कीMadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्यMadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 4 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 4 घंटे पहले80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेतMadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 4 घंटे पहलेटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबितIndia Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 5 घंटे पहलेनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरूMadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 5 घंटे पहले
अल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार कीHealth & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 1 दिन पहलेSpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ाTechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 1 दिन पहलेनियोक्लाउड कंपनियाँ: क्रिप्टो माइनिंग से एआई पर निर्भरताTechnologyनियोक्लाउड कंपनियाँ: क्रिप्टो माइनिंग से एआई पर निर्भरता 1 दिन पहलेSir Patrick Stewart की मृत्यु, 86 वर्ष पर, कैप्टन पिकार्ड से परे 10 भूमिकाएँLifestyleSir Patrick Stewart की मृत्यु, 86 वर्ष पर, कैप्टन पिकार्ड से परे 10 भूमिकाएँ 1 दिन पहलेडैनी स्मिथ का पहला डेट: बम्बल पर मिले केव के साथLifestyleडैनी स्मिथ का पहला डेट: बम्बल पर मिले केव के साथ 1 दिन पहलेBinance ने 90% $6.3 बिलियन चोरी के नुकसान को कवर किया, निकासी शुरूBusinessBinance ने 90% $6.3 बिलियन चोरी के नुकसान को कवर किया, निकासी शुरू 1 दिन पहलेइयान थॉमस, सिटी ऑफ़ लंदन के प्रमुख, बने यूके के सबसे प्रभावशाली ब्लैक ब्रिटेनBusinessइयान थॉमस, सिटी ऑफ़ लंदन के प्रमुख, बने यूके के सबसे प्रभावशाली ब्लैक ब्रिटेन 1 दिन पहलेपाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज़ फाइनल में फखर ज़मान के 127 से जीत हासिल कीSportsपाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज़ फाइनल में फखर ज़मान के 127 से जीत हासिल की 1 दिन पहले
↑