Delhi: एम्स की ओपीडी में 24 मार्च से आगामी सूचना तक रजिस्ट्रेशन बंद
एम्स ने 24 मार्च से मरीजों का रजिस्ट्रेशन बंद करने का आदेश जारी किया है.
दिल्ली (Delhi) स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स (AIIMS) ने 24 मार्च से मरीजों का रजिस्ट्रेशन बंद करने का आदेश जारी किया है.
23 मार्च से स्थगित किया है नियमित वाकइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन
इससे पहले एम्स ने कोरोना वायरस की महामारी पर नियंत्रण के लिए अपने संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर 23 मार्च से मरीजों का नियमित वाकइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन अस्थायी तौर पर निलंबित करने का फैसला लिया था.
नए परिपत्र में यह लिखा हैनए परिपत्र में कहा गया है कि, ‘यह तय किया गया है कि एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों पर सभी नए और पुराने मरीजों के रजिस्ट्रेशन और विशेष सेवाओं समेत सभी ओपीडी सेवाएं 24 मार्च से आगामी आदेश तक बंद रहेंगी.’
एम्स ने शुक्रवार को परिपत्र जारी करके सभी गैर जरूरी सर्जरी और उपचार स्थगित करने का फैसला किया था. इसमें निर्देश दिया गया था कि 21 मार्च से सिर्फ जीवनरक्षक आपात सर्जरी ही की जाएंगी.
अस्पताल परिसरों में कम से कम रखी जाए भीड़
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों और चिकित्सा शिक्षा संस्थानों से उचित संख्या में वेंटिलेटर और उच्च प्रवाह वाले आक्सीजन मास्क खरीदने को कहा है. इसके साथ ही अस्पताल परिसरों में भीड़ कम से कम रखने के लिए कहा गया है.
30 हुई दिल्ली में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि, ‘दिल्ली में 30 केस- 23 विदेश से लौटे लोग, 7 उनसे संक्रमित उनके परिवार वाले. फ़िलहाल दिल्ली की स्थिति नियंत्रण में है. दूसरे देशों से पता चलता है कि अगर अभी सख़्ती नहीं की तो स्थिति जल्द बेक़ाबू हो सकती है, इसलिए लॉकडाउन का पालन करें ताकि स्थिति बेक़ाबू ना हो.’
23 मार्च से लेकर 31 मार्च दिल्ली में लॉकडाउन
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि जो लोग निर्धारित नियमों का उल्लंघन करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा. दिल्ली सरकार ने पूरे महानगर में 23 मार्च से लेकर 31 मार्च की मध्य रात्रि तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है. दिल्ली के 30 मामलों में छह महानगर के बाहर के हैं, दो कोलकाता और एक-एक मामला जम्मू, पंजाब, राजस्थान और आंध्र प्रदेश का है.
ये भी पढ़ें –
Delhi: शख्स ने मणिपुर की महिला पर थूका फिर कहा Corona, केस दर्ज
Fight against COVID 19: मेट्रो और रेल के बाद दिल्ली में Uber कैब भी बंद
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 23, 2020, 3:39 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologySam Altman की दक्षिण कोरिया यात्रा: OpenAI और Samsung की नई साझेदारी 1 घंटा पहले
TechnologyBinance ने रिकॉर्ड हैक के बाद $3.64 बिलियन की शुद्ध निकासी के साथ यूजर्स को वापस भुगतान किया 1 घंटा पहले
LifestyleProton Pass Black Friday ऑफ़र: 60% छूट पर पासवर्ड मैनेजर 3 घंटे पहले
Lifestyleफेलिसिटी क्लॉके का venison casserole: पतझड़ का परफेक्ट डिश 3 घंटे पहले
Businessअलास्का सीनेट केस कानूनी खारिज, DOJ अपील करेगा 5 घंटे पहले
BusinessVirgin Media O2: हजारों कर्मचारियों के लिए नौकरी कटौती की संभावना 5 घंटे पहले
SportsArsenal ने Anfield पर पहला लीग जीत 14 साल में, तीन पॉइंट आगे 6 घंटे पहले
Sportsअस्ट्राइप को इंग्लैंड लायंस से बाहर रखा, इबोला के कारण 6 घंटे पहले
Businessजर्मनी में फ्रैंकफर्ट की दुकानों पर लूट, प्रोटेस्ट में हिंसा 22 घंटे पहले
Sportsमाइकल आर्टेटा का डॉसियर: नई साजिश सिद्धांत 23 घंटे पहले
Sportsहाव्किन्स वेल्स के केंद्र जोड़ी में अग्रणी, विश्व कप लक्ष्य 23 घंटे पहले
Health & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 23 घंटे पहले
TechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 1 दिन पहले
Technologyनियोक्लाउड कंपनियाँ: क्रिप्टो माइनिंग से एआई पर निर्भरता 1 दिन पहले
LifestyleSir Patrick Stewart की मृत्यु, 86 वर्ष पर, कैप्टन पिकार्ड से परे 10 भूमिकाएँ 1 दिन पहले
Lifestyleडैनी स्मिथ का पहला डेट: बम्बल पर मिले केव के साथ 1 दिन पहले
India News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 1 दिन पहले
MadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 1 दिन पहले
MadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 1 दिन पहले
MadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 1 दिन पहले
MadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 1 दिन पहले
