US-UK के हथियारों के लिए टेस्टिंग लैब बना यूक्रेन:पहली बार कई हथियार इस युद्ध में सीधे इस्तेमाल हो रहे
रूस-यूक्रेन युद्ध अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस युद्ध में यूक्रेन अमेरिका, यूरोप और सहयोगी देशों के लिए टेस्टिंग लैब बन गया है जहां वे अपने हथियारों के इस्तेमाल को परख रहे हैं कि वे कितने कारगर हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस युद्ध में यूक्रेन अमेरिका, यूरोप और सहयोगी देशों के लिए टेस्टिंग लैब बन गया है जहां वे अपने हथियारों के इस्तेमाल को परख रहे हैं कि वे कितने कारगर हैं। वास्तव में जितने भी हथियार हैं। उनका पहले कभी भी युद्ध में इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस मायने में यूक्रेन वेपंस लैब बन गया है।
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की इंटेलीजेंस कमेटी के सदस्य जिम हाइम्स का कहना है कि यूक्रेन में जो कुछ सीखने को मिला है, उस पर एक किताब भी लिखी जा सकती है। एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सेना के लिए यूक्रेन का युद्ध अपने हथियारों के उपयोग के संबंध में जबरदस्त डेटा देने वाला है।
यूक्रेन ने खामियों के लिए समाधान पेश किए
सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा कार्यक्रम के डायरेक्टर सेंट जोंस का कहना है कि अमेरिका दो आधुनिक देशों के बीच 21वीं सदी के युद्ध के व्यापक सबक के लिहाज से रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब से देख रहा है। पश्चिमी देशों ने हथियारों में खामियों को नोट किया है। वहीं यूक्रेन ने इन खामियों के लिए सस्ते और प्रभावी समाधान पेश किए हैं।

अमेरिका ने यूक्रेन को 2.5 अरब डॉलर की और मदद का ऐलान किया है। बख्तरबंद वाहनों सहित कई अन्य हथियार उसे दिए जाएंगे। इसके साथ यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य मदद 27.5 अरब डॉलर हो गई है। जर्मनी और अमेरिका में यूक्रेन को टैंक भेजने को लेकर कुछ असहमति हो गई है। जर्मनी लैपर्ड टैंक यूक्रेन को शर्तों पर देगा।
ब्रिटिश थिंकटैंक ने कहा कमजोर साबित हुए स्विचब्लेड ड्रोन
यूक्रेन को दिए गए स्विचब्लेड 300 ड्रोन और दुश्मन के रडार को निशाना बनाने वाले मिसाइल सिस्टम पहली बार युद्ध के मैदान में सीधे उपयोग किए गए। ब्रिटिश थिंकटैंक के अनुसार दोनों युद्ध के मैदान में कमजोर साबित हुए हैं। हल्के वजन वाले एम142 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर यूक्रेन के लिए बेहद प्रभावी रहे हैं। साधारण पिकअप ट्रकों को मोबाइल मिसाइल लॉन्चर में बदल दिया गया है।
स्मार्ट फोन से रूसी ड्रोन गिरा रहे यूक्रेनी, एप भी बनाया
अमेरिका और पश्चिमी देशों के हथियारों से सटीक निशाना साधने के लिए यूक्रेन ने एप विकसित किया है। स्मार्ट फोन की मदद से यह टारगेटिंग टूल बनाया है। जिसका सेना व्यापक इस्तेमाल कर चुपचाप रूसी ड्रोन गिरा रही है। 3डी प्रिंटर स्पेयर पार्ट तैयार कर रहे हैं जिससे युद्ध के मैदान में ही भारी उपकरणों की मरम्मत हो रही है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले