यूक्रेन को मिलेगा खतरनाक टैंक ‘लेपर्ड’:जर्मनी की मंजूरी के बाद पोलैंड करेगा डिलीवरी, जंग में रूस के टैंकों पर भारी पड़ेगा
तस्वीर में जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज को लेपर्ड 2 टैंक के साथ देखा जा सकता है। जर्मनी में US रैमस्टीन एयरबेस में शुक्रवार, यानी 20 जनवरी को 50 देशों ने मुलाकात की थी।
जर्मनी में US रैमस्टीन एयरबेस में शुक्रवार, यानी 20 जनवरी को 50 देशों ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात का मकसद यूक्रेन को रूस से लड़ने में मदद के लिए खतरनाक टैंक देना था। दो दिनों तक यह बैठक बेनतीजा रही।
जर्मनी अपने टैंक्स यूक्रेन को देने में हिचक रहा है। हालांकि, रविवार को जर्मनी ने पोलैंड के जरिए यूक्रेन को अपना लेपर्ड 2 टैंक देने की मंजूरी दे दी है। जर्मनी में बना लेपर्ड 2 टैंक दुनिया के खतरनाक टैंकों में से एक माना जाता है। अफगानिस्तान और सीरिया युद्ध में भी इसका इस्तेमाल किए जा चुका है।
‘हमें पता है ये टैंक कितने जरूरी हैं’
पेरिस में एक मीटिंग के दौरान जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक ने एक बयान दिया है। इसे यूक्रेन को टैंक देने की मंजूरी के तौर पर देखा जा रहा है। मीटिंग में उन्होंने कहा कि हमें पता है कि ये टैंक कितने महत्वपूर्ण हैं। इसलिए हमें अपने पार्टनर्स के साथ इसकी डिलीवरी को लेकर इतनी बातचीत करनी पड़ रही है। हम चाहते हैं कि लोगों की जान बचे और यूक्रेन खुद को रूस के कब्जे से आजाद करवा पाए।
हालांकि जर्मनी खुद यूक्रेन को ये टैंक्स नहीं देगा, बल्कि उसने पोलैंड को मंजूरी दी है कि वो जर्मनी में बने अपने लेपर्ड 2 टैंक्स यूक्रेन को दे सकता है। दरअसल यूक्रेन को सीधे इस तरह के खतरनाक हथियार देना रूस से दुश्मनी को बढ़ाना होगा। इसके लिए जर्मनी बिल्कुल तैयार नहीं है। रूस ने भी यूक्रेन को खतरनाक हथियार देने पर चेतावनी दी है। रूसी संसद के स्पीकर ने कहा कि यूक्रेन को हथियार देकर पश्चिमी देश अपने खात्मे को बुलावा दे रहे हैं।
जर्मनी ने अमेरिका को कहा वो भी दे टैंक
रूस का सामना करने के लिए यूक्रेन पूरी तरह से पश्चिमी देशों के हथियारों पर निर्भर करता है, जो उसे मिल भी रहे हैं। हालांकि, अमेरिका समेत सभी पश्चिमी देश कुछ चुनिंदा हथियार यूक्रेन को देने में नाकामयाब रहे हैं। जिनकी यूक्रेन लगातार मांग कर रहा है। अमेरिका भी जर्मनी पर यूक्रेन को लेपर्ड टैंक देने का दबाव बनाए हुए है। इसी बीच जर्मनी ने मांग की थी कि अमेरिका भी अपना टैंक अब्राम यूक्रेन को दे।
यूक्रेन की कैसे मदद करेगा ये लेपर्ड टैंक
लेपर्ड टैंक को पहली बार 1970 में बनाया गया था, ताकि अमेरिका में बने M48 पैटन को रिप्लेस किया जा सके। हालांकि, कुछ ही समय में ये टैंक यूरोप समेत दुनिया में फेमस हो गया। लेपर्ड टैंक को अपनी बहुत सारी खूबियों के चलते ऑलराउंडर कहा जाता है।
टैंक की मूव करने की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि इसकी रेंज 50 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जाता है। लेपर्ड की एक बड़ी खूबी यह भी है कि ये टैंक चलाने वाले को चौतरफा सुरक्षा देता है। ये माइंस के खतरे से बचाता है। साथ ही इसमें एंटी टैंक फायर सिस्टम भी है।
UK के इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के मुताबिक अगर यूक्रेन को 100 लेपर्ड टैंक भी मिल जाते हैं तो इसका युद्ध पर काफी ज्यादा असर होगा। इससे जंग के मैदान में सैनिकों को तेजी से दुश्मन के खिलाफ आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
62 टन के इस टैंक में एंटी एयरक्राफ्ट मशीन गन लगी होती है। वहीं एक कोक्सियल मशीन गन होती है जो टैंक की सीध में हमला करती है। इसके अलावा एक स्मूदबोर गन भी होती है। इन सभी खूबियों के चलते लेपर्ड टैंक रूस के सोवियत इरा के टैंकों का आसानी से सामना कर सकता है। इससे जंग में यूक्रेन को अच्छी खासी बढ़त मिल सकती है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

