COVID-19के डर में एअर इंडिया क्रु से लोगों ने बनाई दूरी तो कंपनी ने क्या कहा?
एअर इंडिया कुछ ऐसे में मामले सामने आए हैं जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) प्रभावित इलाकों से वापस आए एअर इंडिया क्रु मेंबर्स (Air India Crew members) से लोग गलत बर्ताव कर रहे.
कुछ ऐसे में मामले सामने आए हैं जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) प्रभावित इलाकों से वापस आए एअर इंडिया क्रु मेंबर्स (Air India Crew members) से लोग गलत बर्ताव कर रहे. इसको लेकर एअर इंडिया ने प्रशासन और लोगों से खास अपील की है.
विदेशों में फंसे भारतीय को वापस ला रही एअर इंडिया
एअर इंडिया ने बताया कि कोरोना वायरस आउटब्रेक के बाद से ही विदेशों में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए सरकार के साथ मिलकर लगातार प्रयास कर रही है. वुहान से लेकर जापान, मिलान और रोम में फंसे लोगों को एअर इंडिया की फ्लाइट से वापस लाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: मैरियट ने कर्मचारियों को बिना पेमेंट छुट्टी पर भेजा, बॉस भी नहीं लेंगे सैलरीसुरक्षा के हर इंतजाम कर रही कंपनी
इसके लिए एअर इंडिया ने हर तरह की सावधानी बरती है ताकि क्रु मेंबर्स से लेकर यात्रियों की सुरक्षा का बेहतर ख्याल रखा जा सके. एअर इंडिया की मेडिकल टीम ने क्रु मेंबर्स को विशेष गाइडलाइंस जारी किया है. कंपनी ने पूरी तरह से ये सुनिश्चित किया है कि पर्याप्त हैंड सेनिटाइजर, ग्लव्स और मास्क मुहैया कराया जाए.
क्रु मेंबर्स की मेडिकल चेकअप की जा रही
कोरोना वायरस प्रभावित शहरों से आए क्रु मेंबर्स को अपने घर पर क्वारेनटाइन में भेजा रहा है. साथ ही, उन्हें प्रोटोकॉल के तहत मेडिकल चेकअप के लिए भी भेजा रहा है. एयरक्राफ्ट के कॉकपिट में Hazmat Suits तक मुहैया कराय गया है ताकि संंक्रमण की जानकारी के वक्त इनका इस्तेमाल किया जा सके. एअर इंडिया ने कहा, ‘ये सभी एहतियात और सुविधा मुहैया कराया जा रहा ताकि डॉक्टर्स, नर्स व अन्य एजेंसियों की तरह ही क्रु मेंबर्स अपनी ड्यूटी को पूरा करें.’
यह भी पढ़ें: COVID19: मास्क, सैनिटाइजर खरीदने के लिए 1,000 रुपये देगी ये सरकारी कंपनी
क्रु मेंबर्स के आस-पास के लोगों ने किया बुरा बर्ताव
लेकिन, कुछ जगहों पर क्रु मेंबर्स के करीबी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और पड़ोसी कोरोना वायरस संक्रमण के डर से उनके साथ गलत बर्ताव कर रहे हैं. कुछ मामलों में पुलिस तक बुलाया गया है. कंपनी ने कहा कुछ लोग यह भूल जा रहे कि अपने फंसे करीबियों को वापस बुलान के लिए ये क्रु मेंबर्स लगातार मेहनत कर रहे हैं.
एअर इंडिया ने इस मामले पर चिंता जताते हुए लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों और आम लोगों से अपील की है कि वो क्रु मेंबर्स के सही बर्ताव करें. उनकी इज्जत करें और आम नागरिक की तरह ही पेश आएं.
यह भी पढ़ें: Coronavirus: कैसे करें बैंकिंग और नोट को हैंडल, IBA ने बताए सेफ्टी टिप्स
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 22, 2020, 9:05 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleसैमसंग 32-इंच OLED गेमिंग मॉनिटर पर $300 की छूट 11 घंटे पहले
LifestyleMoods, Leeds: ग्रेड II-लिस्टेड बिल्डिंग में टैटू, हेयर और रेस्टोरेंट 11 घंटे पहले
Businessट्रम्प का Murdoch और WSJ पर मुकदमा डिसमिस्ड विथ प्रीग्रेड 13 घंटे पहले
Businessजर्मनी में फ्रैंकफर्ट की दुकानों पर लूट, प्रोटेस्ट में हिंसा 13 घंटे पहले
Sportsमाइकल आर्टेटा का डॉसियर: नई साजिश सिद्धांत 14 घंटे पहले
Sportsहाव्किन्स वेल्स के केंद्र जोड़ी में अग्रणी, विश्व कप लक्ष्य 14 घंटे पहले
Health & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 14 घंटे पहले
TechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 16 घंटे पहले
SportsCardiff ने Ospreys को 26-0 से हराया, Bowen ने डबल ट्राई 21 घंटे पहले
Health & FitnessBetsi Cadawaladr स्वास्थ्य बोर्ड ने तीन अस्पतालों के आपातकालीन केंद्र बंद करने की योजना 21 घंटे पहले
TechnologyOpenAI ने फंडिंग लक्ष्य घटाया, अब $20 बिलियन की खोज 23 घंटे पहले
TechnologyBinance.com पर हैक, DevOps इंजीनियर के लैपटॉप से शुरू 23 घंटे पहले
LifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहले
India Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 1 दिन पहले
LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 1 दिन पहले
India Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 1 दिन पहले
BusinessNorthumbria University के शोधकर्ता ने AI से निर्माण सुरक्षा पर चेतावनी दी 1 दिन पहले
BusinessBinance $6.3bn चोरी की रिकवरी पर काम कर रहा है, North Korea से जुड़ा 1 दिन पहले
Sportsइंग्लैंड ने यूएसए को 12-55 से हराकर 35-वर्षीय जीत की श्रृंखला जारी रखी 1 दिन पहले
SportsSherrock ने Littler को हराकर £501,000 का पुरस्कार जीता 1 दिन पहले
Health & Fitness83 वर्षीय रोगी को अस्पताल जाने के लिए चार घंटे की ड्राइव करनी पड़ी 1 दिन पहले
TechnologyMeta की क्रेडिट रेटिंग AA- नकारात्मक में बदली, कैश फ्लो चिंताएँ 1 दिन पहले
Technologyबिनेंस हैक के पीछे नॉर्थ कोरिया के लैज़र ग्रुप 1 दिन पहले
