देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

कोरोना वायरस: PM मोदी ने कहा- जब तक जरूरी न हो तब तक घर से न निकलें

नई दिल्ली. देश में फैल रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर रविवार को पूरे देश में सुबह सात बजे से जनता कर्फ्यू (JantaCurfew) जारी है. कई राज्यों में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है इनमें महाराष्ट्र, केरल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, दिल्ली, नागालैंड और राजस्थान शामिल हैं. केंद्र ने 75 जिलों को लॉकडाउन करने के निर्देश दिए हैं जिसमें महाराष्ट्र के 11 जिले और केरल के 10 जिले शामिल हैं.जनता कर्फ्यू सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ही था हालांकि कुछ राज्यों ने इसे सोमवार सुबह 6 बजे तक कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट किया कि- आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें. इसको सफलता न मानें. यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है. आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं.केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें. जिन जिलों और राज्यों में Lockdown की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें. इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें.आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें।

Abhishek Raghuvanshi22 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
नई दिल्ली. देश में फैल रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर रविवार को पूरे देश में सुबह सात बजे से जनता कर्फ्यू (JantaCurfew) जारी है. कई राज्यों में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है इनमें महाराष्ट्र, केरल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, दिल्ली, नागालैंड और राजस्थान शामिल हैं. केंद्र ने 75 जिलों को लॉकडाउन करने के निर्देश दिए हैं जिसमें महाराष्ट्र के 11 जिले और केरल के 10 जिले शामिल हैं.

जनता कर्फ्यू सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ही था हालांकि कुछ राज्यों ने इसे सोमवार सुबह 6 बजे तक कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट किया कि- आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें. इसको सफलता न मानें. यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है. आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं.

केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें. जिन जिलों और राज्यों में Lockdown की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें. इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें.

पीएम मोदी ने जताया लोगों का आभार
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार शाम 5 बजे लोग अपनी छतों और बालकनियों में आए और कोरोना वायरस के हीरोज़ का समर्थन करने के लिए ताली, थाली और घंटियां बजाईं. इसे लेकर ट्विटर पर काफी देर तक #5Baje5Minute ट्रेंड करता रहा. इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि- कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया. देशवासियों का बहुत-बहुत आभार…

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि- ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है. आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें.

बता दें देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 360 हो गई है. वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या सात हो गई है.

ये भी पढ़ें-
देश की मदद के लिए आनंद महिंद्रा ने की ये पेशकश,वेदांता प्रमुख ने दिए 100 करोड़

Coronavirus: बड़ी कामयाबी, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने खोज निकाली एंटीबॉडी

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
↑