प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में इंदौर आए थे और उन्होंने इंदौर की संस्कृति और इंदौर के खानपान को लेकर प्रवासी भारतीयों के सामने इंदौर की जमकर तारीफ की इसी को लेकर 56 दुकान के सभी व्यापारी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं
इंदौर अपने खानपान को लेकर काफी प्रसिद्ध है मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 56 दुकान और सराफा जैसे फूड जंक्शन हैं जहां लोग आए दिन पहुंचकर मालवा के व्यंजनों का स्वाद लेते हैं 56 दुकान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मंच से जिस तरीके से 56 दुकान के खानपान को लेकर तारीफ की है
व्यापारी एसोसिएशन का मानना है कि उससे 56 दुकान व्यापारियों का हौसला और बढ़ गया है उन्होंने कहा कि हमें बड़ा गर्व है इंदौर इंदौर 56 दुकान एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि हमने खानपान की अपनी संस्कृति के साथ-साथ अपने स्वाद को बरकरार रखा है एसोसिएशन ने कहा कि मोदी जी की तारीफ करने के बाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम हाइजीन फूड परोसने के साथ-साथ इंदौर के स्वाद को बरकरार रखें
एसोसिएशन के अध्यक्ष का मानना है कि जैसे ही प्रधानमंत्री ने मंच से 56 दुकान की तारीफ की तो अचानक से प्रवासी भारतीयों की भीड़ 56 दुकान पर देखने को मिली है मॉरीशस से आए लोगों का एसोसिएशन गुजरात से आए व्यवसाय होटल कारोबारी जिंबाब्वे के उद्योग मंत्री वाणिज्य मंत्री भी 56 दुकान पहुंचे हैं इन सभी डेलिगेट्स के अगवानी मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग में 56 दुकान पर की

