पुराने विवाद की रिपोर्ट एक युवक को लिखा ना महंगा पड़ गया बदमाश ने फरियादी के साथ मारपीट कर दी पूरे मामले में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले फिरोज नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की जब वह अपने घर की ओर जा रहा था उसी दौरान सिरपुर तालाब के पास अन्नू नामक बदमाश ने रोका और पुराने विवाद की रिपोर्ट को लेकर गालियां देने लगा जब उसे मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी जिसमें फिरोज घायल हो गया घायल अवस्था में फिरोज ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है वही फिरोज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अन्नू की तलाश शुरू कर दी है।
