विश्व स्तरीय 17वा प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में आयोजित किया गया है जिसमें कई देशों के प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए हैं जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन मध्य प्रदेश के उस धरती पर आयोजित किया जा रहा है जिसे देश का हृदय स्थल कहा जाता है,उन्होंने कहा कि यहाँ मां नर्मदा का जल जंगल, आदिवासी परंपरा ओर यहां का अध्यात्म ऐसा कितना कुछ है जो आपकी इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल ही में इंदौर के पास ही में उज्जैन में भगवान महाकाल महा लोक का भव्य दिव्य विस्तार हुआ है मैं आशा करता हूं कि आप सभी वहां जाकर भगवान महाकाल के अलौकिक दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेंगे और इस अद्भुत अनुभव का हिस्सा भी बनेगे,
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस धरती पर जहां 2-2 ज्योतिर्लिंग मौजूद है एक उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग तो दूसरा इंदौर से निकट ओमकारेश्वर में स्थित ज्योतिर्लिंग है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को उज्जैन महाकाल लोक में दर्शन करने के लिए भी निमंत्रण दिया।
