देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 9 बार पढ़ी गई

Delhi Metro Alert! डीएमआरसी का बड़ा फैसला, अब 31 मार्च तक नहीं चलेगी मेट्रो

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली मेट्रो 31 मार्च तक बंद कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण देशभर की यातायात व्‍यवस्‍था चरमरा गई है. इंडियन रेलवे के बाद अब दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है.

Abhishek Raghuvanshi22 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Delhi Metro Alert! डीएमआरसी का बड़ा फैसला, अब 31 मार्च तक नहीं चलेगी मेट्रो

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली मेट्रो 31 मार्च तक बंद

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण देशभर की यातायात व्‍यवस्‍था चरमरा गई है. इंडियन रेलवे के बाद अब दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है.

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के कारण देशभर की यातायात व्‍यवस्‍था चरमरा गई है. इंडियन रेलवे (Indian Railway) के बाद अब दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी बड़ा फैसला लिया है. दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्‍यूनिकेशन) अनुज दयाल ने 22 मार्च को एक बयान जारी कर बताया कि दिल्‍ली मेट्रो की सेवाएं 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद रहेंगी.

डीएमआरसी की जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए यह फैसला लिया गया है. इसके साथ ही नोएडा-ग्रेटरा नोएडा मेट्रो और नोएडा सिटी बस सेवा को तत्‍काल प्रभाव से बंद करने की घोषणा की गई है.

31 मार्च तक दिल्ली में मेट्रो सेवा बंद
जिस तेजी से कोरोना (Corona) देश में अपने पैर पसारता जा रहा है उसी तेजी से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं. पहले डीएमआरसी की तरफ से कहा गया था कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए रविवार के बाद सोमवार को भी दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है, लेकिन बाद में डीएमआरसी ने इसे 31 मार्च तक बंद करने का ऐलान किया.केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों की ही कोशिश है कि लोग भीड़ भाड़ वाले इलाके से दूर रहें इसी के चलते दिल्ली मेट्रो को बंद रखने का फैसला लिया गया है. ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर भी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रविवार को भी बंद रही.

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. रविवार को यह आंकड़ा बढ़ कर  370 तक पहुंच चुका है. इसलिए देश की सभी राज्य सरकारें केंद्र सरकार के निर्देश पर काम कर रही है. रविवार को महाराष्ट्र और बिहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. इससे देश में कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. भारतीय मेडिकल रिसर्च संस्थान (ICMR) ने देश के विभिन्न हिस्सों से नए मामले सामने आने की पुष्टि की है. कोरोना वायरस के मद्देनजर अंतरराज्यीय बस सेवाओं को भी 31 मार्च तक स्थगित करने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें:

जानिए CM पद की रेस में उभरे मोदी कैबिनेट के कद्दावर मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बारे में

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 22, 2020, 3:27 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
↑