देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 2 बार पढ़ी गई

COVID-19: आनंद महिंद्रा ने की वेंटिलेटर्स बनाने की पेशकश, देंगे अपनी सैलरी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा रविवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामले पर चिंता व्यक्त ​की.

Abhishek Raghuvanshi22 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
COVID-19: आनंद महिंद्रा ने की वेंटिलेटर्स बनाने की पेशकश, देंगे अपनी पूरी सैलरी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा

रविवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामले पर चिंता व्यक्त ​की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी वेंटिलेटर्स बनाने के रास्ते तलाश रही है.

नई दिल्ली. पूरी दुनिया में अपने पांव पसार चुका कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के मामले में अब भारत मे भी चिंताजनक स्तर से बढ़ रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर भारत में कोरोना वायरस भयंकर रूप लेता है तो स्थिति बेहद खराब हो सकती है. हालांकि, केंद्र सरकार और राज्य सरकारें, मेडिकल काउंसिल समेत सभी लोग इसे रोकने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. अब म​हिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए वेंटिलेटर्स बनाने से लेकर सैलरी तक देने का फैसला लिया है.

चरमरा सकती है मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर
रविवार को आनंद म​हिंद्रा ने लगातार कई ट्वीट के ​जरिए भारत में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कुछ खास पहल के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जानकारों के मुताबिक, बहुत हद तक यह संभव है कि भारत कोरोना वायरस के तीसरे स्टेज में पहुंच चुका है. अगर ऐसा है तो इससे लाखों लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है. इससे हमारे मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर चरमरा सकती है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कैसे करें बैंकिंग और नोट को हैंडल, IBA ने बताए सेफ्टी टिप्स

महिंद्रा ने आगे कहा कि अगले कुछ हफ्तों में लॉकडाउन करने से बढ़त मामलों में कमी आएगी और मेडिकल सुविधाओं पर भी बोझ कम होगा. हालांकि, हमारे जरूरी है कि हम कुछ टेम्पोररी हॉस्पिटल्स खोलें और वेंटिलेटर्स की व्यवस्था करें.

वेंटिलेटर्स बनाएंगी महिंद्रा ग्रुप
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए महिंद्रा ग्रुप में हम अभी से ही इस बात पर काम करना शुरू कर चुके हैं कि वेंटिलेटर्स बनाया जा सके. महिंद्रा हॉलिडेज में, टेम्पोरेरी सुविधाओं के लिए हम अपने रिसॉर्ट आफर कर रहे हैं. इन रिसॉर्ट्स में सुविधाओं के लिए हमारी प्रोजेक्ट टीम सरकार और सेना की मदद करने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: सरकार की इस स्कीम में हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, बस कुछ दिन ही है मौका

महिंद्रा फाउंडेशन जुटाएगी फंड
उन्होंने यह भी ऐलान किया कि कोरोना वायरस की वजह से छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार वाले लोगों को हुए नुकसान की हम भरपाई करेंगे. इसके लिए हम ​महिंद्रा फाउंडेशन के जरिए फंड जुटा रहे हैं. हम एसोसिएट्स से उम्मीद करते हैं ​कि वो भी इस फंड में अपना योगदान देंगे.

अपनी पूरी सैलरी देंगे आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा ने यह भी ऐलान किया कि वो अपनी 100 फीसदी सैलरी इस फंड के लिए देंगे. इसके अलावा, अगले कुछ महीनों में और भी रकम इसमें डालेंगे. बता दें कि संक्रमित होने के साथ—साथ इससे मरने वाले लोगों की संख्या भी अब बढ़ रही है. वर्तमान में, भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि वो अधिक से अधिक एहतियात बरतें.

यह भी पढ़ें: PMC Bank ग्राहकों को दूसरा झटका, जून तक नहीं निकाल सकेंगे इससे अधिक रकम

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 22, 2020, 3:08 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
↑