इटली के 14 कोरोना मरीजों का इलाज करने वाली इस डॉक्टर के बारे में जानते हैं आप?
डॉ. सुशीला ने 18 दिनों तक परिवार से बिल्कुल अलग रहकर इटैलिय मरीजों को ठीक किया है. 14 मरीजों में से एक को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 13 को टेस्ट निगेटिव आने के बाद भी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.
14 मरीजों में से एक को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 13 को टेस्ट निगेटिव आने के बाद भी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.
18 दिनों से परिवार से नहीं मिलीं सुशीला कटारिया
कोरोना के खिलाफ मरीजों को ठीक करने में जुटीं ऐसी ही एक डॉक्टर हैं सुशीला कटारिया. सुशील कटारिया वो डॉक्टर हैं जिन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 14 इटैलियन मरीजों के इलाज के जिम्मेदारी मिली है. इन 14 मरीजों के कोरोना संक्रमण का पता राजस्थान में चला था. इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 4 मार्च को मेदांता अस्पताल को प्रशासन द्वार जानकारी दी गई कि ये 14 मरीज आपके यहां भेजे जा रहे हैं. जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन ने नया वार्ड बनाया, नई टीम बनाई और इस टीम का हेड बनाया गया डॉक्टर सुशीला कटारिया को.
सभी मरीज थे उम्रदराज
अस्पताल के लिए चिंताजनक बात ये थी कि ये सभी मरीज 65 साल की उम्र से ज्यादा के थे. गौरतलब है कि कोरोना के मामले में ज्यादातर मौतें उम्रदराज लोगों की ही हो रही हैं. मामला विदेशी नागरिकों का होने की वजह से और भी संवेदनशील था.
सुशीला कटारिया ने इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट में बताया है कि हम सभी के लिए ये बिल्कुल नया था. क्योंकि हमने इससे पहले ऐसा कोई केस डील नहीं किया था. लेकिन हम लोग मेडिकल के प्रोफेशन में है और नई जिम्मेदारियां से किनारा नहीं कर सकते. मेरा काम है लोगों की सेवा करना और मैं इसमें हिचकिचाती नहीं.
अस्पताल में ही गुजारती हैं ज्यादातर समय
बीते 18 दिनों से सुशीला कटारिया अपना ज्यादातर समय अस्पताल में ही गुजारती हैं. डॉ. सुशीला ने बताया कि उनके पति को इन्फ्लेमेटरी आर्थराइटिस की प्रॉब्लम है. वो घर से दूर गुरुग्राम में ही एक अलग जगह शिफ्ट हो गए हैं. दोनों 18 दिनों से मिले नहीं हैं लेकिन व्हाट्सअप और कॉल के जरिए एक दूसरे से कनेक्टेड रहते हैं.
घर में भी रहती हैं आइसोलेटेड
जहां सुशीला के पति रहने के लिए अलग जगह शिफ्ट हो गए हैं वहीं उनके बेटे और बेटी अभी घर में ही रहते हैं. सुशीला अपने घर के जिस कमरे में रहती हैं उसका एंट्री और एक्जिट बिल्कुल अलग है. एक ही घर में रहने के बावजूद वो अपने बेटे-बेटी से नहीं मिलती हैं. सुशीला कहती हैं कि हम एक घर में भले रहते हैं लेकिन ऐसा लगता है जैसे हम अलग-अलग घरों में रह रहे हैं. सुशीला ने घर के सभी लोगों से खुद को अभी अलग कर रखा है.
बीते शनिवार को 14 इटैलियन मरीजों में से एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनकी उम्र 68 साल थी. बाकी के 13 मरीजों के टेस्ट भी निगेटिव आए हैं. लेकिन उन्हें अभी भी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.
डॉ. सुशीला कटारिया मेदांता अस्पताल में साल 2010 से काम कर रही हैं. मेदांता में सुशीला डायरेक्टर ऑफ इंटरनल मेडिसिन हैं. साल 2015 में जब मुलायम सिंह यादव को मेदांता भर्ती कराया गया था तब भी डॉ. सुशीला ने उस मामले की मॉनिटरिंग की थी.
ये भी देखें:
कोरोना वायरस से जंग में दक्षिण कोरिया सबसे आगे, काम कर रहा ये तरीका
पहले ही कोरोना की भविष्यवाणी कर चुके वैज्ञानिक ने बताया, मारे जाएंगे 16 करोड़ से ज्यादा
Coronavirus: दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर ने खोज निकाली कोरोना वायरस की काट!
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए नॉलेज से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 22, 2020, 2:55 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleसैमसंग 32-इंच OLED गेमिंग मॉनिटर पर $300 की छूट 4 घंटे पहले
LifestyleMoods, Leeds: ग्रेड II-लिस्टेड बिल्डिंग में टैटू, हेयर और रेस्टोरेंट 4 घंटे पहले
Businessट्रम्प का Murdoch और WSJ पर मुकदमा डिसमिस्ड विथ प्रीग्रेड 6 घंटे पहले
Businessजर्मनी में फ्रैंकफर्ट की दुकानों पर लूट, प्रोटेस्ट में हिंसा 6 घंटे पहले
Sportsमाइकल आर्टेटा का डॉसियर: नई साजिश सिद्धांत 6 घंटे पहले
Sportsहाव्किन्स वेल्स के केंद्र जोड़ी में अग्रणी, विश्व कप लक्ष्य 7 घंटे पहले
Health & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 7 घंटे पहले
TechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 9 घंटे पहले
SportsCardiff ने Ospreys को 26-0 से हराया, Bowen ने डबल ट्राई 14 घंटे पहले
Health & FitnessBetsi Cadawaladr स्वास्थ्य बोर्ड ने तीन अस्पतालों के आपातकालीन केंद्र बंद करने की योजना 14 घंटे पहले
TechnologyOpenAI ने फंडिंग लक्ष्य घटाया, अब $20 बिलियन की खोज 16 घंटे पहले
TechnologyBinance.com पर हैक, DevOps इंजीनियर के लैपटॉप से शुरू 16 घंटे पहले
LifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहले
India Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 1 दिन पहले
LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 1 दिन पहले
India Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 1 दिन पहले
BusinessNorthumbria University के शोधकर्ता ने AI से निर्माण सुरक्षा पर चेतावनी दी 1 दिन पहले
BusinessBinance $6.3bn चोरी की रिकवरी पर काम कर रहा है, North Korea से जुड़ा 1 दिन पहले
Sportsइंग्लैंड ने यूएसए को 12-55 से हराकर 35-वर्षीय जीत की श्रृंखला जारी रखी 1 दिन पहले
SportsSherrock ने Littler को हराकर £501,000 का पुरस्कार जीता 1 दिन पहले
Health & Fitness83 वर्षीय रोगी को अस्पताल जाने के लिए चार घंटे की ड्राइव करनी पड़ी 1 दिन पहले
TechnologyMeta की क्रेडिट रेटिंग AA- नकारात्मक में बदली, कैश फ्लो चिंताएँ 1 दिन पहले
Technologyबिनेंस हैक के पीछे नॉर्थ कोरिया के लैज़र ग्रुप 1 दिन पहले

