मंत्री उषा ठाकुर एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मालवा निमाड की संस्कृति पर आधारित विश्वम स्वदेशी महोत्सव का शुभारंभ
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के उपलक्ष्य में विश्वम स्वदेशी महोत्सव 13 जनवरी तक भारत 21वी सदी का विश्व गुरु बनाने के लिए स्वदेशी धरोहर को बनाए रखना आवश्यक है-- मंत्री *स्वदेशी मेला प्रवासी भारतीयों को मालवा निमाड़ की संस्कृति से अनुभव कराने का मेला है- महापौर पुष्यमित्र भार्गव * *प्रवासी भारतीय देश और विदेश के मध्य जीवित सेतु का काम करते हैं--राजेश अग्रवाल उप महापौर लंदन * इंदौर दिनांक 06 जनवरी 2023।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के उपलक्ष्य में विश्वम स्वदेशी महोत्सव 13 जनवरी तक
भारत 21वी सदी का विश्व गुरु बनाने के लिए स्वदेशी धरोहर को बनाए रखना आवश्यक है– मंत्री
*स्वदेशी मेला प्रवासी भारतीयों को मालवा निमाड़ की संस्कृति से अनुभव कराने का मेला है- महापौर पुष्यमित्र भार्गव *
*प्रवासी भारतीय देश और विदेश के मध्य जीवित सेतु का काम करते हैं–राजेश अग्रवाल उप महापौर लंदन *
इंदौर दिनांक 06 जनवरी 2023। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के उपलक्ष्य में मालवा-निमाड की संस्कृति पर आधारित दिनांक 6 से 13 जनवरी 2023 ढक्कनवाला कुंआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित विश्वम स्वदेशी महोत्सव कार्यक्रम का यज्ञ कुंड स्वामी रामविलास जी महाराज,संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सुरक्षित बंधन के डिप्टी मेयर श्री राजेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पार्षद श्रीमती पंखुडी जैन, श्री भरत सिंह रघुवंशी, श्रीमती कंचन गिद्वानी, विश्वम स्वदेशी महोत्सव के श्री पारस जैन, श्री राघेवन्द्र त्रिपाठी व अन्य उपस्थित थे।
मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को मालवा निमाड़ की संस्कृति एवं धरोहर से परिचित कराने के उद्देश्य से महापौर जी द्वारा बहुत ही अच्छा स्वदेशी मेला आयोजित किया गया है। भारत 21वीं सदी का विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और इसके लिए जरूरी है कि स्वदेशी धरो रोको बनाए रखा जाए।
लंदन के डिप्टी मेयर श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुझे बड़ा गर्व है कि ई-मेल भारतीय मूल का होकर लंदन का डिप्टी मेयर हूं और मैं देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का रहने वाला हूं। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है और माननीय अटल जी के जन्मस्थली मध्य प्रदेश में पहली बार इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है मैं यहां पर मेहमान नहीं हूं मैं तो यहां पर मेजबान हूं। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय दुनियाभर में अपने भारत देश के बीच जीवित सेतु का काम करते हैं और अलग-अलग देशों में भारत के राजदूत हैं। माननीय महापौर के आवाहन पर बनाया गया स्वदेशी मेला बहुत ही अच्छी सोच है प्रवासी भारतीयों को मालवा निमाड़ की धरोहर से रूबरू कराने के लिए।
*महापौर श्री भार्गव* ने कहा कि इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशो के अतिथि मालवा-निमाड की संस्कृति से परिचित हो तथा मालवा- निमाड के व्यंजनो व संस्कृति से रूबरू हो सके, इस उददेश्य से शहर के नागरिको के साथ ही प्रवासी अतिथियों के लिये 13 जनवरी 2023 तक प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक ग्रामीण हाट बाजार में विश्वम स्वदेशी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की मूल संस्कृति प्रवासी अतिथि अपने अलग-अलग देशों में ले जाकर इन भारत देश की धर्म ध्वजा को फहरा रहे हैं, उनके स्वागत सत्कार के लिए इंदौर द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है एवं इसी क्रम में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मालवा निमाड के स्वदेशी प्रोडक्ट का प्रदर्शन, फुड प्रोडक्ट के तहत लोकल व्यंजन तथा मालवा के कलाकारो द्वारा मालवा के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
महापौर श्री भार्गव ने बताया कि विश्वम स्वदेशी महोत्सव के तहत मालवा-निमाड के लोकल फॉर वोकल के तहत मालवा-निमाड के लोकल प्रोडक्ट का निर्माण किस प्रकार से किया जाता है, इसका भी प्रदर्शन व विक्रय भी किया गया। इसके साथ ही विश्वम स्वदेशी महोत्सव में वेद मंदिर, गौ परिक्रमा, मिट्टी के बर्तन बनाना, गुड़ बनाना, बिलौना द्वारा छाछ और घी बनाना, विभिन्न नदियों के पानी में दीप दान, चरखे द्वारा सूत कातना, हैंडलूम द्वारा वस्त्र निर्माण, बाग प्रिंट बनाना, लकड़ी की घाणी से तेल निर्माण, हाथ घट्टी,एवं अन्य प्राचीन वस्तुओ का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर महापौर जी ने समस्त शहरवासियों को ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित विश्वम स्वदेशी महोत्सव में आने तथा मालवा निमाड की संस्कृति से परिचित होने का भी आग्रह किया है।
विश्वम स्वदेशी महोत्सव के श्री पारस जैन व श्री राघवेन्द्र त्रिपाठी ने बतया कि ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित विश्वम स्वदेशी महोत्सव में प्रवासी भारतीय अतिथियों के साथ ही शहरवासियो के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जावेगे, जिनमें मालवी नृत्य, निमाड़ी लोकगायन, कबीर भजन, भारतीय वाद्ययंत्रों की संगत, योग नृत्य, मल्ल खम, मालवी निमाड़ी कवि सम्मेलन, भगोरिया नृत्य, मालवी नाट्य मंचन इत्यादी का मंचन किया जावेगा। साथ ही मालवा निमाड के व्यंजन जिनमें दाल बाफले, दाल पानिया, मक्का, ज्वार, बाजरे की रोटी, अंबाडी कबीट की चटनी। देशी गाय के शुद्ध बिलोना घी, लकड़ी घानी के तेल एवं जैविक अनाजों/सब्जियों से तैयार विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजन के स्टॉल भी उपलब्ध रहेगे। साथ ही वोकल फॉर लोक के उत्पाद जिनमे मालवा-निमाड के नमकीन, मिठाइयां, गौ उत्पाद, माहेश्वरी साड़ियां, बाग प्रिंट, जनजातियों द्वारा हस्तनिर्मित सामग्रियां, बांस की हस्तनिर्मित वस्तुएं आदि का प्रदर्शन व विक्रय भी किया जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले