इंदौर के राउ थानां क्षेत्र में एक कार शोरूम मैनेजर द्वारा लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है यहां फरियादियों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला इंदौर के राउ थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले राहुल और अमन नामक फरियादियों में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने रुक्मणी मोटर्स कार शोरूम के मैनेजर अक्षय जायसवाल को नई कार बुकिंग हेतु रुपए दिए थे लेकिन मैनेजर अक्षय जायसवाल द्वारा शोरूम में रुपए ना जमा करते हुए खुद के उपयोग में ले लिए और टाइप समय में कार भी नहीं दी पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया फिलहाल धोखाधड़ी करने वाला आरोपी धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद है जिसे प्रोडक्शन वारंट के तहत आरोपी को थाने लाया जाएगा जिससे पूछताछ की जाएगी।
