देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 1 बार पढ़ी गई

रूस ने भेजा हाइपर सोनिक मिसाइलों से लोडेड लड़ाकू जहाज:हिंद महासागर से भी गुजरेगा, पुतिन बोले- ताकतवर हथियार बाहरी खतरों से रक्षा करेंगे

रूस ने बुधवार को अटलांटिक महासागर में एक हाइपर सोनिक क्रूज मिसाइल से लोडेड लड़ाकू जहाज 'गोर्शकोव' भेजा है। जिसे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए पुतिन के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi5 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रूस ने बुधवार को अटलांटिक महासागर में एक हाइपर सोनिक क्रूज मिसाइल से लोडेड लड़ाकू जहाज ‘गोर्शकोव’ भेजा है। जिसे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए पुतिन के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और लड़ाकू जहाज के कमांडर के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। पुतिन ने कहा, ‘जहाज में जिरकोन हाइपर सोनिक हथियार फिट किए गए हैं। मुझे उम्मीद है की ये ताकतवर हथियार बाहरी खतरों से रूस की रक्षा करेंगे’।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और लड़ाकू जहाज के कमांडर के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरानमिलिट्री डॉट कॉम के मुताबिक रूस की जिरकोन मिसाइलों को रडार पर देख पाना लगभग नामुमकिन है।

हिंद महासागर से भी गुजरेगा ‘गोर्शकोव’
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने बताया कि हाइपर सोनिक क्रूज मिसाइल से लोडेड लड़ाकू जहाज ‘गोर्शकोव’ अटलांटिक महासागर के बाद हिंद महासागर और भूमध्य सागर से भी गुजरेगा।

जिरकोन मिसाइल की खासियत

  • समुद्र और जमीन पर खतरनाक और सटीक हमला करने में माहिर है।
  • हाइपर सोनिक मिसाइलें किसी भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा दे सकती हैं।
  • ये स्पीड ऑफ साउंड से 9 गुना ज्यादा तेज हैं।
  • 1000 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर सकती हैं।
  • अमेरिका के मुताबिक रूस की ये मिसाइलें इस तरह से डिजाइन की गई हैं कि इनमें परमाणू हथियार भी लगाए जा सकते हैं।

जिरकोन मिसाइलें बनाने के लिए कई देशों में रेस
रूस के अलावा चीन और अमेरिका भी इस तरह की हाइपर सोनिक मिसाइलें बनाने की दौड़ में हैं। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया और जापान भी इन्हें बनाने के लिए अपना हाथ आजमा रहे हैं।

रूस लगातार अमेरिका के मिसाइल सिस्टम को भेदने के लिए अपने हथियारों को एडवांस कर रहा है। पुतिन का कहना है कि अमेरिका उनकी न्यूक्लियर मिसाइलों पर हमला कर सकता है। जिसके लिए रूस को सचेत रहना होगा

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 10 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 11 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 17 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 18 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑