इमरान खान पर 4 शूटर्स ने चलाई थी गोलियां:जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम का खुलासा, एक गिरफ्तार, 3 के बारे में जानकारी नहीं
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले की जांच कर रही जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम (JIT) ने बड़ा खुलासा किया है। JIT के मुताबिक, इमरान खान पर एक नहीं बल्कि चार शूटर्स ने अलग-अलग जगह से गोलियां चलाई थीं।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले की जांच कर रही जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम (JIT) ने बड़ा खुलासा किया है। JIT के मुताबिक, इमरान खान पर एक नहीं बल्कि चार शूटर्स ने अलग-अलग जगह से गोलियां चलाई थीं। इनमें से सिर्फ एक शूटर नवीद मेहर घटनास्थल से गिरफ्तार हुआ था। बाकी तीन शूटर कौन थे और उन्होंने किस बंदूक से गोलियां चलाईं, इसका पता नहीं लग सका है।
बता दें कि 3 नवंबर 2022 को लॉन्ग मार्च के दौरान खान पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय वह कंटेनर पर अपने समर्थकों से साथ खड़े हुए थे। हमले में उनके कई समर्थक भी घायल हुए थे।
3 शूटर्स ने काफी ऊंचाई से गोलियां चलाईं
JIT के एक सदस्य के मुताबिक गिरफ्तार हुए नवीद के अलावा बाकी तीन शूटर्स ने काफी ऊंचाई से गोलियां चलाईं थीं। उन्होंने बताया- JIT की जांच लगभग पूरी हो गई है। पंजाब फॉरेंसिक साइंस एजेंसी से कुछ रिपोर्ट आना बाकी हैं। इसके बाद जांच रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी।
हमले में 13 लोगों को लगी थीं गोलियां
JIT ने बताया कि हमले में खान को तीन गोलियां लगी थीं। हमले में कुल 13 लोग घायल हुए थे। JIT ने लॉन्ग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खामियां होने का भी जिक्र किया है। JIT का गठन पंजाब सरकार ने किया था। लाहौर के एडिशनल आईजी गुलाम महमूद डोगर को JIT का मुखिया बनाया गया था।
पॉलीग्राफ टेस्ट में फेल हुआ हमलावर नवीद
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गृहमंत्री ओमार सरफराज चीमा ने कहा था कि इमरान खान पर हुआ हमला एक सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने आगे कहा- नवीद एक प्रशिक्षित हत्यारा है और वो अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। नवीद पॉलीग्राफ टेस्ट में भी फेल हुआ था। उसने पुलिस को बताया था कि इमरान की रैली में अजान के समय DJ बज रहा था, इसलिए वह इमरान को मारना चाहता था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 4 घंटे पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 4 घंटे पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 11 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 11 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 1 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 1 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 2 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 12 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 12 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 12 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 12 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले
