देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

यूक्रेन में रूस कर रहा ड्रोन अटैक कीव में 4 घंटे से सुनाई दे रहे एयर रेड सायरन, नए साल की शाम 400 रूसी सैनिक मारे गए

साल का दूसरे दिन शुरू होने से पहले ही रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन से हमले करना शुरू कर दिया। इन हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है।

Abhishek Raghuvanshi2 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

साल का दूसरे दिन शुरू होने से पहले ही रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन से हमले करना शुरू कर दिया। इन हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है। रूसी हमलों की जानकारी गवर्नर ओलेक्सी कल्यूबा ने टेलीग्राम पर दी। हमलों की वजह से डेस्निआनसकी जिले में एक 19 साल का लड़का इमारत का मलबा गिरने से घायल हो गया।

वहीं BBC के मुताबिक यूक्रेन ने नए साल की शाम को डोनटेस्क इलाके में 400 रूसी सैनिकों को मार गिराया। इसकी पुष्टि रूस ने भी की है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि उनके कितने सैनिक मारे गए।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
शाहीद ड्रोन्स को ढूंढने के लिए यूक्रेन सर्चलाइट का इस्तेमाल कर रहा है।

कीव में सोमवार को 1 बजे से सायरन सुनाई दे रहे कीव में रूसी हमलों की चेतावनी देने के लिए 4 घंटों से लगातार एयर रेड सायरन बजाए जा रहे हैं। गवर्नर ओलेक्सी कल्यूबा ने लोगों से अपील की है कि वो शेल्टरों में रहें। उन्होंने बताया कि यूक्रेन का एयर डिफेंस इन हमलों को रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।

यूक्रेन डट कर दे रहा रूसी हमलों का जवाब
अलजजीरा के मुताबिक सुबह तीन बजे से यूक्रेन ने कीव के आसमान में मंडरा रही 20 संदिग्ध चीजों को तबाह किया है। इनके रूस की तरफ से भेजे गए शाहीद ड्रोन होने की आशंकाएं थीं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक रविवार रात को भी यूक्रेन ने रूस की तरफ से भेजे गए 45 ईरानी ड्रोन्स को तबाह कर दिया था।

नए साल पर पुतिन और जेलेंस्की में जुबानी जंग हुई
नए साल के दिन भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की में जुबानी जंग हुई। दोनों ने नए साल पर अपने देश को संबोधित किया। पुतिन ने 9 मिनट लंबे संबोधन में कहा हमारी सेना अपनी मातृभूमि, सच्चाई और न्याय के लिए लड़ रही है। हम जंग जीतेंगे, अपने परिवारों के लिए रूस के लिए।

वहीं इसके पलटवार में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर जेलेंस्की ने भी वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें जेलेंस्की ने रूस के लोगों को कहा है कि पुतिन उन्हें तबाह कर रहा है। वो अपने सैनिकों का नेतृत्व नहीं कर रहा बल्कि उनकी आड़ में छिप रहा है।

यूक्रेन में साल के आखिरी दिन भी नहीं रुकी जंग
2022 खत्म होते-होते रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला किया। न्यू ईयर की शाम को पूरा देश धमाकों की आवाज से गूंज गया। इन हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। कड़कड़ाती ठंड में नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे यूक्रेन के लोगों को इससे बड़ा झटका लगा है। यह पिछले तीन दिनों में रूस का यूक्रेन पर दूसरा बड़ा मिसाइल अटैक है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 1 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 2 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
↑