देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 13 बार पढ़ी गई

इंदौर में नए साल का जश्‍न मनाने के बाद इंजीन‍ियर युवती ने इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दी

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक मृतका 23 वर्षीय प्रथमा पुत्री पृथ्वी चौकसे निवासी एचआइजी कालोनी है।

Abhishek Raghuvanshi2 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक मृतका 23 वर्षीय प्रथमा पुत्री पृथ्वी चौकसे निवासी एचआइजी कालोनी है। नववर्ष का जश्न मनाने दोस्त के यहां गई युवती ने रविवार सुबह 5 बजे रेसकोर्स रोड स्थित गोकुल रेसीडेंसी की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती साफ्टवेयर इंजीनियर थी और हैदराबाद की कंपनी में काम करती थी। अभी उसका वर्क फ्राम होम चल रहा था।

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक मृतका 23 वर्षीय प्रथमा पुत्री पृथ्वी चौकसे निवासी एचआइजी कालोनी है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के कारण मैं लंबे समय से परेशान हूं। यह बात परिवार को बताना ठीक नहीं है।
फ्लैट नंबर 209 में रहने वाली दोस्त सौम्या ने पुलिस को बताया कि मेरे साथ प्रथमा और एक अन्य दोस्त रुकी हुई थी। वे दोनों रात 12 बजे सो गई थीं। मैं लैपटाप में अपना काम कर रही थी। रात 3 बजे उनकी नींद खुली तो हम बात करने लगे और थोड़ी देर बाद तीनों को नींद लग गई। सुबह 5 बजे मुझे घटना का पता चला। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, मुझे नहीं पता। छत से पुलिस को मोबाइल और चप्पल मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। मोबाइल की जांच में कारण सामने आ सकता है। प्रथमा की मां डाक्टर है।

गार्ड ने दी सूचना
सुबह 5 बजे बिल्डिंग के पार्किंग क्षेत्र से कुछ गिरने की आवाज आई। गार्ड ने जाकर देखा तो युवती खून में लथपथ पड़ी थी। इसके बाद रहवासियों और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से युवती को अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 13 मिनट पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 2 घंटे पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 2 घंटे पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 2 घंटे पहलेJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखेंLifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 2 घंटे पहले
Amazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतेंTechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 7 घंटे पहलेSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 9 घंटे पहलेजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 9 घंटे पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 10 घंटे पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 11 घंटे पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 11 घंटे पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 12 घंटे पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 12 घंटे पहले
↑