अब्दुल्लागंज रायसेन से इंदौर अपने भाई के यहां मां को लेकर आए हलवाई ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । वही फांसी का कारण युवक की शादी नही हो पा रही थी फिलहाल लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक हलवाई की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक दीपक बरखने अपने छोटे भाई के यहां मां को मिलने दो दिन पहले पहुंचा था, और आज वापस अपने गांव अब्दुल्लागंज रायसेन जाने की तैयारी में था, लेकिन अचानक ही बीती शाम घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजनों और पुलिस का कहना है कि मृतक दीपक अविवाहित था, उम्र तेजी से बढ़ती जा रही थी, अपने छोटे भाइयों का परिवार बसा हुआ देखकर, वह अपने आप को लज्जित महसूस करता था, संभवतः शादी नही होने चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। फिलहाल लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है
