पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद बुधवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद बुधवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में पीएम मोदी की 100 वर्षीय मां को एडमिट कराया गया है. अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है. पीएम मोदी के अपनी बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचने की खबरों के बीच अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

अस्पताल ने बताया पीएम की मां का हाल
यूएन मेहता अस्पताल के डायरेक्टर आरके पटेल ने एक हेल्थ बुलेटिन में पीएम मोदी की मां का हाल बताया. उन्होंने कहा कि हीराबेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है.
पीएम मोदी पहुंच सकते हैं अस्पताल
पीएम मोदी की मां का हाल जानने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) और उनके मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन अस्पताल पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद हवाईअड्डा इलाके को ड्रोन के लिए नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है और पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपनी बीमार मां हीराबेन (PM Modi Mother Hirabe) को देखने यहां पहुंचने सकते हैं.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Gujratपायलट ने मेडे कॉल भेजा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में आग… 489 दिन पहले
Gujratगांधीनगर: गुजरात एटीएस ने अलकायदा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. 489 दिन पहले
Gujratगांधीनगर में PM मोदी की गरजना, बोले- “पाकिस्तान प्रॉक्सी वॉर नहीं युद्ध ही लड़ रहा, हम आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे” 547 दिन पहले
Gujratगुजरात विस्फोट कांड : अवैध पटाखा फैक्ट्री में इंदौरी ठेकेदार उपलब्ध कराता था मजदूर… पुलिस ने बिजलपुर से उठाया 596 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ભારે વરસાદને કારણે પૂર જેવી સ્થિતિ; તમામ શાળાઓ બંધ કરવાનો આદેશ 820 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratदिल्ली मेयर AAP का, पावर बीजेपी को… दिल्ली MCD के ‘ऑपरेशन लोटस’ का क्या होगा असर? 821 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ફરી સક્રિય થયું ચોમાસું, જન્માષ્ટમી સુધી અનેક જિલ્લાઓમાં ભારે વરસાદનું એલર્ટ 821 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratમોરબીમાં ટ્રેક્ટર-ટ્રોલી નદીમાં પડી, 10 લોકોનો આબાદ બચાવ; સાતની શોધ ચાલુ છે 821 दिन पहले