देश की बात, आपके शहर से
Indore27°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsGujrat
गुजरात 18 बार पढ़ी गई

दिल्ली मेयर AAP का, पावर बीजेपी को… दिल्ली MCD के ‘ऑपरेशन लोटस’ का क्या होगा असर?

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के पांच पार्षद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए.

Abhishek Raghuvanshi26 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के पांच पार्षद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को आम आदमी पार्टी छोड़कर आए रामचंद्र, पवन सहरावत, ममता पवन, सुगंधा बिधूड़ी और मंजू निर्मल को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कराई. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्षदों के इस पालाबदल को आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामी का संकेत बताया है.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये पार्षद बीजेपी के साथ इसलिए गए क्योंकि इन्हें आम आदमी पार्टी के साथ अपना राजनीतिक भविष्य नहीं दिखा. अरविंद केजरीवाल दिल्ली की समस्याओं का समाधान करने में असफल रहे हैं. पार्षदों के दल बदलने को लेकर दिल्ली की सियासत गर्म है. वहीं, बात इसे लेकर भी हो रही है कि एमसीडी के ऑपरेशन लोटस का असर क्या होगा?

बदल गया स्टैंडिंग कमेटी का गणित

पांच पार्षदों के इस पालाबदल ने एमसीडी की सबसे ताकतवर स्टैंडिंग कमेटी का गणित बदल दिया है. एमसीडी में विपक्षी बीजेपी के अब स्टैंडिंग कमेटी में नौ सदस्य होंगे. 18 सदस्यों वाली इस कमेटी के लिए पार्टी के दो सदस्य पहले ही चुन लिए गए थे और पांच जोन (शाहदरा नॉर्थ और साउथ जोन, केशवपुरम, नजफगढ़ और सिविल लाइंस जोन में) में पार्टी बहुमत में थी. स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी के सात सदस्य पहले से ही थे. अब ताजा पालाबदल के बाद सेंट्रल और नरेला जोन में भी बीजेपी का बहुमत हो गया है. बीजेपी में शामिल हुए पांच पार्षद इन्हीं दो जोन से हैं. रामचंद्र और पवन सहरावत नरेला जोन से आते हैं और बाकी तीन पार्षद सेंट्रल जोन से हैं.

इसके उलट आम आदमी पार्टी के पास अब पांच जोन (साउथ, वेस्ट, रोहिणी, सिटी सदर-पहाड़गंज और करोलबाग जोन) में ही बहुमत रह गया है. आम आदमी पार्टी के तीन सदस्य पहले ही स्टैंडिंग कमेटी के लिए निर्वाचित हो चुके हैं. पांच जोन से पांच सदस्य और कमेटी के सदस्य निर्वाचित होंगे. आम आदमी पार्टी की स्ट्रेंथ स्टैंडिंग कमेटी में आठ ही पहुंचेगी जो बीजेपी से एक कम है. स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी जहां ड्राइविंग सीट पर आ गई है, वहीं आम आदमी पार्टी नंबरगेम में फंस गई है.

स्टैंडिंग कमेटी का कामकाज पर क्या इफेक्ट होगा

स्टैंडिंग कमेटी के बदले नंबरगेम का असर एमसीडी के कामकाज पर भी पड़ेगा. स्टैंडिंग कमेटी में आम आदमी पार्टी के नंबरगेम में पिछड़ने, बीजेपी के ड्राइविंग सीट पर आने का सीधा असर ये होगा कि अब एमसीडी में मेयर भले ही आम आदमी पार्टी का रहे, पावर बीजेपी के हाथ रहेगी. नंबरगेम में आगे निकली बीजेपी का दावा स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद के लिए अब मजबूत हो गया है. ज्यादातर प्रशासनिक और आर्थिक मामलों में स्टैंडिंग कमेटी की मंजूरी के बाद ही प्रस्ताव एमसीडी के सदन में पेश किए जाते हैं. एमसीडी के मेयर की कुर्सी भले ही आम आदमी पार्टी के पास हो लेकिन बीजेपी पावर सेंटर बनकर उभरेगी और दो धुर विरोधी पार्टियों के दो सत्ता केंद्र बन जाने का असर एमसीडी के कामकाज पर भी पड़ना तय बताया जा रहा है.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पायलट ने मेडे कॉल भेजा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में आग…Gujratपायलट ने मेडे कॉल भेजा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में आग… 458 दिन पहलेगांधीनगर: गुजरात एटीएस ने अलकायदा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.Gujratगांधीनगर: गुजरात एटीएस ने अलकायदा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. 458 दिन पहलेगांधीनगर में PM मोदी की गरजना, बोले- “पाकिस्तान प्रॉक्सी वॉर नहीं युद्ध ही लड़ रहा, हम आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे”Gujratगांधीनगर में PM मोदी की गरजना, बोले- “पाकिस्तान प्रॉक्सी वॉर नहीं युद्ध ही लड़ रहा, हम आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे” 516 दिन पहलेगुजरात विस्फोट कांड : अवैध पटाखा फैक्ट्री में इंदौरी ठेकेदार उपलब्ध कराता था मजदूर… पुलिस ने बिजलपुर से उठायाGujratगुजरात विस्फोट कांड : अवैध पटाखा फैक्ट्री में इंदौरी ठेकेदार उपलब्ध कराता था मजदूर… पुलिस ने बिजलपुर से उठाया 565 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ભારે વરસાદને કારણે પૂર જેવી સ્થિતિ; તમામ શાળાઓ બંધ કરવાનો આદેશ 789 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ફરી સક્રિય થયું ચોમાસું, જન્માષ્ટમી સુધી અનેક જિલ્લાઓમાં ભારે વરસાદનું એલર્ટ 790 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratમોરબીમાં ટ્રેક્ટર-ટ્રોલી નદીમાં પડી, 10 લોકોનો આબાદ બચાવ; સાતની શોધ ચાલુ છે 790 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં કાળો જાદુ અને તંત્ર મંત્ર માટે સાત વર્ષ સુધીની કેદ થઈ શકે છે, બિલ પાસ 792 दिन पहले
TimeNewsGujratGujratખંભાતી કૂવો જળસંગ્રહ માટે ખૂબ જ મહેનત કરે છે, 60 પરિવારોને પાણીની સમસ્યામાંથી મળશે રાહત. 795 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં તબીબોની હડતાળને કારણે આરોગ્ય સેવાઓ પ્રભાવિત, આયોજિત ઓપરેશન મોકૂફ 799 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratસુરત મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન કચેરી વકફ મિલકત નથી, ટ્રિબ્યુનલે વકફ બોર્ડના દાવાને ફગાવી દીધો 799 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratવાસ્તવિક સ્થિતિ, ચમકતી ઇનોવા અને હોટલમાં ભાગીદારી… ગુજરાતમાં આ રીતે નકલી IPS હતી છેતરપિંડી! 800 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratવિદ્યાર્થીઓએ વીર સાવરકરના ફોટાવાળી ટી-શર્ટ પહેરી, કોંગ્રેસી નેતાઓએ કર્યો હંગામો, 5 સામે ગુનો નોંધ્યો 800 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratઆદિવાસીઓ માટે પ્રાર્થના સભા પહેલા AAP-કોંગ્રેસના ધારાસભ્યોની અટકાયત, પોલીસે 58 લોકોની અટકાયત કરી 801 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratસ્વતંત્રતા દિવસ વિશેષ: મહાત્મા ગાંધીએ અમદાવાદમાં કોચરબ આશ્રમની સ્થાપના શા માટે કરી? 801 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratઉત્તર ગુજરાત, સૌરાષ્ટ્રના ખેડૂતો અને નાગરિકોને મળશે નર્મદાનું પાણી, CM ભૂપેન્દ્ર પટેલનો નિર્ણય 803 दिन पहले
TimeNewsGujratGujratફાઈવ સ્ટાર હોટલના ભોજનમાંથી મૃત વંદો મળ્યો, રસોડું 48 કલાક માટે સીલ 814 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratબિનહરીફ ચૂંટણી જીતનાર ભાજપના સાંસદને હાઈકોર્ટે સમન્સ પાઠવ્યું, 9 ઓગસ્ટ સુધીમાં જવાબ આપવાનો રહેશે 817 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાત બોર્ડે SSC અને HSC પૂરક પરીક્ષાઓનું પરિણામ જાહેર કર્યું, આ લિંક પરથી ચેક કરો 817 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratએન્કાઉન્ટરમાં પિતા-પુત્રના મોતની મેજિસ્ટ્રેટ તપાસ થશે, ત્રણ વર્ષ જૂના કેસમાં ગુજરાત હાઈકોર્ટનો આદેશ 818 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratબિનહરીફ ચૂંટણી જીતનાર ભાજપના સાંસદને હાઈકોર્ટે સમન્સ પાઠવ્યું, 9 ઓગસ્ટ સુધીમાં જવાબ આપવાનો રહેશે 818 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં વરસાદને કારણે ભારે તારાજી, 2,500 લોકોને બચાવ્યા; પૂર્ણા નદી તેનું ઉગ્ર સ્વરૂપ બતાવી રહી છે 820 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratએન્કાઉન્ટરમાં પિતા-પુત્રના મોતની મેજિસ્ટ્રેટ તપાસ થશે, ત્રણ વર્ષ જૂના કેસમાં ગુજરાત હાઈકોર્ટનો આદેશ 820 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતના અનેક જિલ્લાઓમાં ભારે વરસાદને કારણે પૂર જેવી સ્થિતિ છે. નદીઓ વહેતી થઈ ગઈ છે અને ઘણા ગામોનો જિલ્લા મુખ્યાલય સાથે સંપર્ક તૂટી ગયો છે. VIDEO ફૂટેજમાં જુઓ તબાહીનું દ્રશ્ય… જાણો કેવું રહેશે હવામાન… 821 दिन पहले
↑