गोपनीय सुरक्षा में जेलेंस्की का अमेरिका दौरा:हमलों के डर से ट्रेन से पोलैंड पहुंचे, फिर नाटो के जासूसी विमान में वॉशिंगटन
रूस के साथ युद्ध के चलते पश्चिमी देशों में हीरो बने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा कड़ी सुरक्षा के साये में हुई है। रूस से युद्ध के बाद जेलेंस्की की यह पहली विदेश यात्रा थी।
रूस के साथ युद्ध के चलते पश्चिमी देशों में हीरो बने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा कड़ी सुरक्षा के साये में हुई है। रूस से युद्ध के बाद जेलेंस्की की यह पहली विदेश यात्रा थी। अमेरिका ने उनकी इस यात्रा काे बेहद अहम मानते हुए सुरक्षा प्रदान की।
जेलेंस्की की यात्रा के कार्यक्रम काे लेकर भी गोपनीयता बरती गई। 11 दिसंबर काे दोनों राष्ट्रपतियों के बीच बात हुई। तीन दिन बाद उनको न्योता मिल गया। बुधवार सुबह यात्रा की पुष्टि होते ही पूरे कार्यक्रम काे गोपनीय ढंग से बनाया गया।
मिसाइलों का खतरा था, इसलिए ट्रेन से यात्रा की
यूक्रेन के आसमान पर रूसी मिसाइलों के खतरे काे देखते हुए उनकी वॉशिंगटन की इस यात्रा की शुरुआत ट्रेन से हुई। गोपनीय तरीके से वे रातभर ट्रेन में यात्रा कर पोलैंड तक पहुंचे। बुधवार काे पोलैंड के सीमावर्ती कस्बे के रेलवे स्टेशन पर नजर आए। यहां कारों का काफिला उनका इंतजार कर रहा था। जेलेंस्की और उनकी टीम कारों में बैठकर रवाना हुई।
जासूसी और लड़ाकू विमान के जरिए पहुंचे अमेरिका
इसके बाद फ्लाइट डेटा दिखाता है कि इस स्थान से 80 किमी दूर से अमेरिकी वायु सेना के बोइंग सी-40 बी ने उड़ान भरी। इसके नॉर्थ सी में पहुंचने से पहले पूरे इलाके का नाटो के जासूसी विमान ने स्कैन किया। इस समुद्र में रूसी सबमरीन गश्त करती रहती हैं। इंग्लैंड के एक बेस से अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी और यह वॉशिंगटन तक जेलेंस्की के विमान के साथ रहा।
उड़ान भरने के करीब 10 घंटे बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति दोपहर में वॉशिंगटन में उतर चुके थे, जहां उन्हें दूसरे राष्ट्र प्रमुखों की तरह सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा दी गई। दाे दिन की यात्रा के बाद वे इसी तरह वापस लाैटे।
रूस के एकमात्र एयरक्राफ्ट कैरियर में लगी आग
रूस के एकमात्र एयरक्राफ्ट कैरियर एडमिरल कुजनेत्सोव में आग लग गई। 20 लाेगाें काे बचाया गया। यह विमानवाहक पोत लंबे समय तक मरम्मत के बाद अब कुछ दिनाें में ही नौसेना काे मिलने वाला था। जिसके बाद इसकी समुद्र में तैनाती हाेने वाली थी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
