देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 19 बार पढ़ी गई

नेपाल में फिर माओवाद की सरकार, प्रचंड के पीएम बनने से 3 मोर्चे पर बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें

पहले कार्यकाल में प्रचंड ने भारत का पुरजोर विरोध किया था. हालांकि, दूसरे कार्यकाल में भारत से विदेश नीति को लेकर उनका रूख थोड़ा नरम था. इस बार प्रचंड-ओली के मिलन से स्थिति अलग होने के पूरे आसार हैं.

Abhishek Raghuvanshi26 दिसंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पहले कार्यकाल में प्रचंड ने भारत का पुरजोर विरोध किया था. हालांकि, दूसरे कार्यकाल में भारत से विदेश नीति को लेकर उनका रूख थोड़ा नरम था. इस बार प्रचंड-ओली के मिलन से स्थिति अलग होने के पूरे आसार हैं.

नेपाल में चुनाव परिणाम आने के बाद 35 दिनों से जारी सत्ता का गतिरोध खत्म हो गया है. माओवाद केंद्र के पुष्प कमल दहल प्रचंड नए प्रधानमंत्री बने हैं. रविवार को हुए एक बड़े सियासी उलटफेर में नेपाली कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा.

डेढ़ साल बाद नेपाल में केपी ओली की पार्टी ने फिर से वापसी की है. ओली प्रचंड की गठबंधन सरकार में किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे. नेपाल में माओवाद की सरकार बनने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने प्रचंड को बधाई दी है

प्रचंड को बधाई संदेश चीन की ओर से भी भेजा गया है. प्रचंड को चीन का समर्थक माना जाता है और चीन के पूर्व प्रमुख माओत्से को वे अपना आइडल मानते हैं. 

(प्रचंड को सात दलों का समर्थन मिला है)

प्रचंड की सत्ता में वापसी से राजनतिक, सामरिक और मधेस के मुद्दों पर भारत की मुश्किलें बढ़ सकती है. नेपाल में हुए राजनीतिक बदलाव का क्या असर होगा? आइए इसे विस्तार से जानते हैं…

कैसे फिसली कांग्रेस की हाथ से सत्ता, 5 प्वाइंट्स…

1. सत्ता हस्तणांतरण को राजी नहीं- प्रचंड और देउबा के बीच सत्ता हस्तणांतरण को लेकर बात नहीं बन पाई. प्रचंड शुरुआत के ढाई साल खुद को प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे. 

2. राष्ट्रपति की कुर्सी भी वजह- प्रचंड माधव कुमार नेपाल के लिए राष्ट्रपति की कुर्सी चाहते थे. देउबा किसी कांग्रेसी को इस पर बैठाना चाहते थे. इस वजह से बात नहीं बन पाई. 

3. सत्ता में भागीदारी पर रार- प्रचंड सभी पार्टियों के लिए सत्ता में अनुपातिक भागीदारी की मांग कर रहे थे. देउबा सांकेतिक भागीदारी देने के लिए तैयार थे.

4. कांग्रेस में देउबा का विरोध- सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी कांग्रेस में देउबा का विरोध शुरू हो गया. महासचिव गगन थापा और शेखर कोइराला गुट मिलकर देउबा का विरोध कर दिए. 

5. ओली का समझौतापूर्ण रवैया- कांग्रेस से गठबंधन टूटने के बाद ओली ने तुरंत प्रचंड को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया. 2021 में प्रचंड की वजह से ओली की सत्ता गई थी, फिर भी दोनों एकजुट हो गए.

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑