इंदौर एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवक ने बंद कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, युवक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी, अब युवक के परिजनों का आरोप है कि मृतक पत्नी और सास से प्रताड़ित था,फिलहाल पुलिस को मृतक के पास एक चार पन्ने का सुसाइड नोट मिला है।
दरअसल इंदौर एमआईजी थाना क्षेत्र में किराए से रहने वाले देवेंद्र ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर परिजनों के मुताबिक मृतक देवेंद्र की दो माह पहले ही शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पत्नी और सास मृतक को परेशान कर रहे थे, पत्नी और सास पुश्तैनी जमीन नाम करवाने के लिए दबाव बना रही थी, जिसके कारण मृतक काफी दिनों से परेशान था..
फिलहाल पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतक ने किसी को मौत का जिम्मेदार नही ठहराया है। जिसके बाद पुलिस अब हर पहलू पर जांच करेगी..

