देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 9 बार पढ़ी गई

राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना वायरस का डर, रामनाथ कोविंद कराएंगे जांच

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फाइल फोटो भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) ने पहले लखनऊ में पार्टी अटेंड की, जिसमें गायिका कनिका कपूर कोरोना पीड़ित पाई गईं.

Abhishek Raghuvanshi21 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस: कनिका कपूर से मिलने के बाद राष्ट्रपति भवन भी गए थे दुष्यंत सिंह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कराएंगे जांच

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फाइल फोटो

भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) ने पहले लखनऊ में पार्टी अटेंड की, जिसमें गायिका कनिका कपूर कोरोना पीड़ित पाई गईं. इसके कुछ दिन बाद दुष्यंत सिंह रायसीना हिल यानी राष्ट्रपति भवन के आमंत्रण पर वहां पहुंचे.

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) उत्तर प्रदेश स्थित उस पार्टी का हिस्सा थे, जिसमें सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) मौजूद थीं, जो बाद में कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित पाई गईं. कनिका के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी आने के बाद दुष्यंत और उनकी मां, राजस्थान (Rajasthan) की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने खुद को आइसोलेट कर लिया. दो दिन पहले दुष्यंत कुमार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से एक ब्रेक फास्ट पर मुलाकात की थी. इस मुलाकात में पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा और सांसद मैरी कॉम मौजूद थीं. खबर है कि राष्ट्रपति कोविंद भी अब कोरोना वायरस की जांच कराएंगे. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं.

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के कार्यक्रम में शरीक होने के बाद भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह और उनकी मां एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खुद को घर में आइसोलेट करने की घोषणा की. वहीं इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और अपना दल की अनुप्रिया पटेल शुक्रवार को सेल्फ आइसोलेट हो गये.

वहीं दुष्यंत बुधवार को परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति पर संसदीय दल की एक बैठक में भी शामिल हुए थे, जिसमें करीब 20 सांसद शरीक हुए थे. सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में गायिका के साथ एक पार्टी में शरीक होने के बाद सिंह एक उद्योगपति से मिले और पूर्व सांसद के जन्मदिन की पार्टी में तथा अन्य कार्यकम में भी शामिल हुए.

सांसदों ने खुद को किया आइसोलेटदुष्यंत 17 मार्च को भाजपा के संसदीय दल की बैठक में भी शरीक हुए थे. ओ ब्रायन ने सिंह के सेल्फ आइसोलेट होने की खबरें आने के बाद ट्वीट कर कहा, ‘यह सरकार हमें जोखिम में डाल रही है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि कि आप खुद को पृथक करें, लेकिन संसद चल रही है. मैं उसके अगले ही दिन दुष्यंत के बगल में ढाई घंटे तक बैठा था. दो और सांसद सेल्फ आइसोलेट हो गये हैं. सत्र स्थगित कर देना चाहिए.’

सिंह के यह घोषणा करने के बाद कि वह दो घंटे से अधिक समय तक समिति की बैठक के दौरान भाजपा सांसद के बगल में बैठे हुए थे, ओ ब्रायन सेल्फ आइसोलेट हो गये. कनिका बॉलीवुड की पहली शख्सियत हैं जिनके देश में कोरेाना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. ऐसी खबरें हैं कि गायिक ब्रिटेन से लखनऊ आई थी और उनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखने के बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सरकार की आलोचना करते हुए ओ ब्रायन ने कहा कि एक ओर तो वे (सरकार) सेल्फ आइसोलेट होने की बातें कर रहे हैं और वहीं दूसरी ओर वे संसद का सत्र जारी रखे हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘संसद ने कोरोना वायरस संकट पर बमुश्किल चर्चा की है. लोकसभा और राज्यसभा ने कोविड-19 पर कुल समय के सिर्फ तीन प्रतिशत हिस्से तक ही चर्चा की है. क्या इस तरह से सरकार संकट के समय में भरोसा दिलाएगी? सत्र स्थगित किया जाए!’

अधिकारियों ने भई खुद को किया सेल्फ आइसोलेट
उनकी पार्टी के सहकर्मी सुखेंदु शेखर रॉय ने भी सेल्फ आइसोलेट होने की घोषणा की. अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट किया, ‘मैं कल एक कार्यक्रम में उपस्थित थी और दुष्यंत सिंह भी उसमें मौजूद थे. एहतियात के तौर पर मैं सेल्फ आइसोलेट होने जा रहा. मैं सरकार द्वारा जारी आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करूंगी.’

दुष्यंत के संपर्क में आने वाले विभिन्न अधिकारियों ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया. इससे पहले, विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरण केरल के एक मेडिकल संस्थान के दौरे के बाद सेल्फ आइसोलेट हो गये थे. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने भी एहतियाती उपाय के तौर पर अगले 14 दिनों के लिये घर में रहने का ही फैसला किया है. वह 10 मार्च को एक बैठक में शामिल होने के बाद सउदी अरब से लौटे थे. हालांंकि दोनों मंत्रियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी.

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस: निगरानी में था फ्रांस से लौटा शख्स, मेहमानों को बुलाकर की शादी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 21, 2020, 9:02 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Apple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्सLifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 5 घंटे पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 5 घंटे पहलेसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोपIndia Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 5 घंटे पहलेGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz”LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 5 घंटे पहलेMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकारIndia NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 6 घंटे पहले2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवालIndia News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 6 घंटे पहलेडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 6 घंटे पहलेगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणाMadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 6 घंटे पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन किया 6 घंटे पहलेदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभीIndia Newsदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी 6 घंटे पहलेकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवालIndia Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 6 घंटे पहलेNorthumbria University के शोधकर्ता ने AI से निर्माण सुरक्षा पर चेतावनी दीBusinessNorthumbria University के शोधकर्ता ने AI से निर्माण सुरक्षा पर चेतावनी दी 7 घंटे पहलेBinance $6.3bn चोरी की रिकवरी पर काम कर रहा है, North Korea से जुड़ाBusinessBinance $6.3bn चोरी की रिकवरी पर काम कर रहा है, North Korea से जुड़ा 7 घंटे पहलेइंग्लैंड ने यूएसए को 12-55 से हराकर 35-वर्षीय जीत की श्रृंखला जारी रखीSportsइंग्लैंड ने यूएसए को 12-55 से हराकर 35-वर्षीय जीत की श्रृंखला जारी रखी 8 घंटे पहलेSherrock ने Littler को हराकर £501,000 का पुरस्कार जीताSportsSherrock ने Littler को हराकर £501,000 का पुरस्कार जीता 8 घंटे पहले83 वर्षीय रोगी को अस्पताल जाने के लिए चार घंटे की ड्राइव करनी पड़ीHealth & Fitness83 वर्षीय रोगी को अस्पताल जाने के लिए चार घंटे की ड्राइव करनी पड़ी 8 घंटे पहले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 1 दिन पहलेएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्डMadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 1 दिन पहलेTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्धLifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 1 दिन पहलेइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दियाDelhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 1 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 1 दिन पहलेहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयनLifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 1 दिन पहलेIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौतीDelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 1 दिन पहले
↑