परदेशीपुरा पुलिस ने एक आरोपी से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है आरोपी क्षेत्र में लेकर घूम रहा था और दशहथ फैला रहा था मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजकुमार सब्जी मंडी गणेश मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है सूचना की चर्चित करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए व्यक्ति को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस पुलिस को मिला नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम प्रकाश उर्फ कालू बताया जो जनता क्वार्टर का रहने वाला है आरोपी पर पूर्व में भी मामले दर्ज है आरोपी अवैध पिस्टल खरगोन से लाना बता रहा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।
