इंदौर की राउ पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया है फ़िलहाल पकड़े गए आरोपियों से कई जगहों की चोरी के खुलासे हुए हैं वही पूरे मामले में राउ पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
इंदौर की राउ पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार लिया है जो काफी अनोखे तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे जिसके कारण पुलिस भी इस को गेग को ट्रेस नहीं कर पा रही थी लेकिन इंदौर के राउ थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक लोहे की दुकान से चोरी की वारदात सामने आई थी पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे व अलग-अलग तरह से जांच पड़ताल शुरू की तो इस बात की जानकारी लगी कि आरोपी काफी शातिर है और वह गेग ने इसके पहले ही राउ की एक और दुकान को निशाना बनाया था ,वही गेग के द्वारा जिस जगह पर पहले चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं उससे पहले उसी क्षेत्र से गाड़ी को चुराते हैं और चुराई हुई गाड़ी में ही संबंधित दुकान का माल भरकर ले जाते हैं और उसके बाद गाड़ी को कहीं और ठिकाने लगाते हैं और गाड़ी में रखे हुए माल को लेकर फरार हो जाते हैं पुलिस ने इस पूरे मामले में विभिन्न तरह के मोबाइल लोकेशन अलग-अलग तरह की जानकारी जुटाने के बाद आरोपी देवेंद्र ,सुनील और कान्हा सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें से 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया तो वही एक आरोपी लगातार फरार चल रहा है वही पकड़े गए आरोपियों के जब आपराधिक रिकार्ड को खंगाला गया तो आरोपियों ने पीथमपुर सोहागपुर ,पिपरिया, होशंगाबाद सहित मध्य प्रदेश के कई जगहों पर इसी तरह से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और उनके ऊपर 10 से 14 अपराध दर्ज है अतः आने वाले दिनों में पकड़े गए आरोपियों के द्वारा कुछ और बड़े खुलासे भी किए जा सकते हैं फिलहाल इस इस पूरे मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
