
इंदौर में एकबार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां धर्म विशेष के युवक ने पहचान छुपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। वो नवरात्रि में गरबा खेलने के बहाने आया था। तभी दोनों की दोस्ती हुई। असलियत पता चलने पर युवती ने उससे नाता तोड़ा, तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
इंदौर के राजेन्द्र नगर में आफताब खान निवासी कागदीपुराने ने राहुल बनकर युवती से दोस्ती की थी। सच्चाई पता चलने पर युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया। इस पर आफताब उसे ब्लैकमेल करने लगा। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली। उनके कहने पर युवती ने शनिवार को आफताब को मिलने के लिए गार्डन में बुलाया। जहां पहले से मौजूद हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने उसकी पिटाई की और रीजनल पार्क से भंवरकुआं तक उसका जुलूस भी निकाला। इसके बाद आफताब को पुलिस को सौंप दिया।
युवती के भाई ने मांगी थी मदद
बजरंग दल इंदौर विभाग के संयोजक तन्नु शर्मा ने बताया कि युवती नवरात्रि के समय गरबा करने जाती थी। वहीं उसकी पहचान आरोपी आफताब से हुई। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाते हुए अपना नाम आफताब की जगह राहुल बताया था। इसके बाद युवती से पहचान बढ़ाते हुए उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।
इस बीच जब युवती को उसकी सच्चाई पता चली तो उसने बातचीत करना बंद कर दिया। लेकिन आफताब उसे बार-बार मिलने के लिए दबाव बनाता रहा। उसे जान से मारने की धमकी देता था। परेशान होकर उसने यह बात अपने भाई को बताई। भाई ने बजरंग दल से संपर्क किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने रणनीति बनाकर आफताब को दबोच लिया। हिंदू संगठन ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है।
36 टुकड़े करने की दी थी धमकी
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आफताब ने उसकी पिटाई करते हुए कहां था कि वह पूरी तरह से उसके जाल में फंस चुकी है। जमीन पर गिराने के बाद मारपीट करते हुए गले पर अपना पैर रखा ओर कहां कि तुम्हारें फोटो वीडियो मेरे पास है अगर मेरा कहना नही माना तो तुम्हारे भी 36 टुकडे कर जंगल में फेंक दूंगा। जिसके बाद मैने अपने भाई को मामले की जानकारी दी थी।
