गरीबों का हक मारकर शासकीय राशन की कालाबाजारी करने वाले ठिकाने पर निगम एमआईसी सदस्य मनीष मामा सहित खाद विभाग ने छापे मार कार्यवाही की जहां मौके से 45 बोरी गेहूं चार कट्टे चावल के जप्त की है जहां उचित मूल्य मिस वास प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार सरकारी राशन दुकान से इन राशन के कट्टो को बेजा गया था।
दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में नगर निगम एमआईसी सदस्य मनीष मामा को शिकायत मिली थी कि शासकीय राशन दुकान मिस वास प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार से गरीबों का हक मारकर आटा चक्की पर गरीबों को बांटने वाला राशन बेचने की कालाबाजारी की जा रही है शिकायत पर से खाद विभाग और निगम द्वारा छापे मार कार्यवाही कर मौके से 45 बोरी गेहूं के कट्टे और 4 बोरी चावल के कट्टे जब किए हैं वही आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में खाद विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आटा चक्की संचालक शुभम जयसवाल को गिरफ्तार किया है वहीं खाद विभाग द्वारा शासकीय राशन दुकान संचालक चंदन सिंह बेस की शासकीय दुकान को सील किया गया है।
