इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में फिर बदमाशों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया बदमाशों द्वारा युवक से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की जा रही थी नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया पूरे मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है यहां के मराठी मोहल्ला में रहने वाले भवानी शंकर के द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई थी क्षेत्र के बदमाशों द्वारा जिसमें गुड्डू वसीम और इरफान द्वारा उससे शराब पीने के लिए रुपए की मांग की गई नहीं देने पर बदमाशों द्वारा उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया और भाग निकले फरियादी भवानी शंकर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट के तुरंत बाद ही एक आरोपी गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।
