इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं आज फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां चोरों ने सुबह-सुबह चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर से गांधीनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर का है यहां के रहने वाले फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी जब वह सुबह सो कर उठे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त था कोई अज्ञात चोर सुबह-सुबह घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही चोर सोने चांदी के जेवर सहित नगदी लेकर फरार हुए हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
