इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है जहां देर रात अज्ञात बदमाश फैक्ट्री में घुसकर मशीनों के पार्ट्स चुरा ले गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी फैक्ट्री संचालित करने वाले प्रश्न वल्लभ पोरवाल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह देर रात अपनी फैक्ट्री पर ताला लगा कर घर चले गए थे सुबह जब पहुंचे तो फैक्ट्री का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो मशीनें बिखरी पड़ी हुई थी मशीनों के पार्ट्स गायब थे तकरीबन ₹1 लाख के पार्ट्स अज्ञात चोर चुरा कर ले गए हैं फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।
