देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 12 बार पढ़ी गई

ब्रिटिश PM बोले मैंने रंगभेद सहा सुनक ने कहा- जो भेदभाव झेला, वैसा किसी के साथ नहीं होने दूंगा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बकिंघम पैलेस में रंगभेद के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर इसका जिक्र नहीं किया। सुनक ने कहा कि हमें रंगभेद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

Abhishek Raghuvanshi3 दिसंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बकिंघम पैलेस में रंगभेद के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर इसका जिक्र नहीं किया। सुनक ने कहा कि हमें रंगभेद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। ऐसे आरोप जहां कहीं भी लगेंगे, उनकी जांच की जानी चाहिए।

भारतीय मूल के सुनक ने कहा- मैंने बचपन में रंगभेद का सामना किया है। उन्होंने कहा- तब और बुरा लगता था, जब छोटे भाई-बहनों के सामने इस तरह का बर्ताव होता था। लेकिन मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि बचपन मैंने जो कुछ भी एक्सपीरिएंस किया है, वो एक्सपीरिएंस किसी को आज नहीं होगा। क्योंकि हमारे देश ने रंगभेद से निपटने में काफी प्रगति की है। हालांकि, रंगभेद से निपटने की दिशा में अभी भी बहुत काम बाकी है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
ऋषि सुनक ने कहा कि वो रंगभेद के मुद्दे पर कमेंट कर सकते हैं क्योंकि वो खुद इसका शिकार हो चुके हैं।ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक ब्लैक महिला पर टिप्पणी करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि प्रिंस विलियम की गॉड मदर हैं।जिस महिला पर कमेंट किया गया उसका नाम नगोजी फुलानी है। वो घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए चैरिटी का काम करती हैं। इनका जन्म ब्रिटेन में ही हुआ था।

ऋषि सुनक ने कहा कि वो रंगभेद के मुद्दे पर कमेंट कर सकते हैं क्योंकि वो खुद इसका शिकार हो चुके हैं।

वो शब्द चुभते थे
रंगभेद मामलों पर उन्होंने कहा- सिर्फ कुछ शब्द ही कहे जाते थे। लेकिन, वो जितने चुभते थे, उतनी कोई चीज नहीं चुभ सकती। ये लफ्ज आपके कलेजे को छलनी कर देते हैं। एक अल्पसंख्यक समूह होता है। वो हमेशा यह मानकर चलता है कि उनके साथ नस्लभेदी रवैया अपनाया जा रहा है। लेकिन, मैं अपने देश की ऐसी छवि पेश नहीं करना चाहूंगा।

प्रिंस विलियम की गॉड मदर पर लगे रंगभेद के आरोप
1 नवंबर को खबर मिली थी कि ब्रिटेन के बकिंघम पैलस की एक अहम सदस्य को नस्लीय कमेंट करने के कारण इस्तीफा देना पड़ा। रिपोर्ट्स में कहा गया कि कमेंट करने वाली प्रिंस विलियम की गॉड मदर 83 साल की सुजैन हुस्से हैं। उन्होंने एक अश्वेत महिला से बार-बार पूछा की वो अफ्रीका के किस हिस्से से आई है, जबकि महिला पहले ही कई बार बता चुकी थी की वो ब्रिटेन की ही नागरिक है।

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक ब्लैक महिला पर टिप्पणी करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि प्रिंस विलियम की गॉड मदर हैं।

महल ने जताया था अफसोस
बकिंघम पैलेस में हुई घटना पर पैलेस के स्पोक्सपर्सन ने बयान जारी करते हुए अफसोस जताया था। साथ ही मामले की जांच होने की बात कही गई थी। प्रवक्ता ने कहा- इस तरह के मामलों को बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस तरह के कमेंट पर हमें खेद है। उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया जिसने नस्लीय कमेंट किया था, लेकिन यह जरूर बताया है कि उस सदस्य ने माफी मांगने की इच्छा जाहिर की है और उन्हें इस बात पर अफसोस है कि उनकी कमेंट से किसी को तकलीफ हुई है।

जिस महिला पर कमेंट किया गया उसका नाम नगोजी फुलानी है। वो घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए चैरिटी का काम करती हैं। इनका जन्म ब्रिटेन में ही हुआ था।

मेगन मर्केल ने भी लगाए थे रंगभेद के आरोप
बकिंघम पैलेस में रंगभेद का यह कोई पहला मामला नहीं था। किंग चार्ल्स के छोटे बेटे प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने भी आरोप लगाया था कि पैलेस में उन पर नस्लभेदी टिप्पणी की गई थीं। मेगन ने कहा था कि जब वो प्रेगनेंट थीं तो पैलेस में काम करने वाले एक सदस्य ने उनके बच्चे के रंग को लेकर सवाल किए थे।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑