देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 6 बार पढ़ी गई

तालिबान की पाकिस्तान को दुत्कार, भारत को मान रहा मददगार:तालिबान की गुहार- अफगानिस्तान के शहरी विकास में पैसा लगाए भारत

करीब 16 महीने पहले अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर चुके तालिबान शासन को दुनिया ने मान्यता नहीं दी है। उसकी माली हालत बदतर है। इससे उबरने में वह भारत की मदद चाहता है।

Abhishek Raghuvanshi5 दिसंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

करीब 16 महीने पहले अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर चुके तालिबान शासन को दुनिया ने मान्यता नहीं दी है। उसकी माली हालत बदतर है। इससे उबरने में वह भारत की मदद चाहता है। इसी कारण तालिबान शासन ने भारत से निवेश की गुहार लगाई है। उसके नेताओं ने आग्रह किया है कि भारत बगैर समुद्री तट वाले अफगानिस्तान में सड़क जैसी बुनियादी परियोजनाओं में निवेश करे।

इस दायरे में निजी क्षेत्र भी शामिल किया जाए। ऐसी परियोजनाओं में निवेश से रोजगार पैदा होंगे और यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। तालिबानी नेताओं ने यह गुहार हाल ही में भारतीय तकनीकी मिशन के प्रमुख के साथ बैठक के दौरान लगाई। इसमें तालिबान शासन ने कहा कि भारतीय कारोबारी शहरी और आवास खासकर न्यू काबुल सिटी परियोजना में अपनी भागीदारी निभाएं।

उधर, तालिबान राज में पाकिस्तान पस्त पड़ता जा रहा है। उसे उम्मीद थी कि तालिबान राज में वह पर्दे के पीछे से राज करेगा। इसीलिए तालिबान की खुलकर मदद की। तब से लेकर आज तक उसके लिए स्थिति खराब हो चुकी है।

भारत की 20 परियोजनाएं फिर शुरू होने के आसार
न्यूज चैनल टोलो न्यूज का दावा है कि अफगानिस्तान में भारत 20 रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से शुरू कर सकता है। शहरी विकास और आवास मंत्रालय (MUDH) ने कहा कि भारतीय प्रभारी भारत कुमार ने संबंधों को सुधारने और अफगानिस्तान में दिल्ली की परियोजनाओं को फिर से शुरू करने में भारत की रुचि दिखाई।

कुमार ने शहरी विकास और आवास मंत्री हमदुल्ला नोमानी के साथ बैठक में यह टिप्पणी की। अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता की बागडोर संभालने के बाद भारत को अपने सभी प्रोजेक्ट बंद करने पड़े थे। तालिबानी कब्जे से पहले भारत ने दो दशक में अफगानिस्तान में करीब 25 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया। इसके तहत 400 से अधिक परियोजनाएं अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में शुरू की गई थीं। ये फिलहाल बंद पड़ी हैं।

काबुल में पाकिस्तानी राजदूत को जान से मारने की कोशिश
अफगान सीमा पर जहां पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनातनी और गोलीबारी की स्थिति है। तालिबान ने पाकिस्तान को अलग करने वाली डूरंड लाइन को मानने से इनकार कर दिया है। तालिबान राज में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) आतंकियों ने पाकिस्तान पर हमले तेज कर दिए हैं। राजधानी काबुल में पाकिस्तानी राजदूत को जान से मारने की कोशिश हुई है।

जापान ने दूतावास खोलने पर भारत की राय ली
बीते कुछ समय में भारत बहुत तेजी से तालिबान सरकार में अपनी पकड़ को मजबूत कर चुका है। भारत के हरी झंडी दिखाने के बाद अब जापान भी अफगानिस्तान में दूतावास खोलने जा रहा है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक जापान ने इस साल जब फिर से दूतावास खोलने के बारे में सोचा तो उसने भारत से सलाह ली थी, ताकि जमीनी हालात की सटीक जानकारी ली जा सके।

ड्रैगन एंगल: चीन से सिल्क रोड पर बात
तालिबान अर्थव्यवस्था में मदद करने के लिए प्राचीन सिल्क रोड कारोबारी मार्गों को फिर से शुरू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के उद्योग- वाणिज्य मंत्री नूरुद्दीन अजीजी ने इस बारे में चीन से प्रयास तेज करने को कहा है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑