CISF कर्मियों को एयरपोर्ट्स पर तलाशी के समय यात्रियों कम से कम छूने का निर्देश
नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर देशभर के हवाई अड्डों (Airports) पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों (CISF) को तलाशी के दौरान यात्रियों को 'कम से कम छूने' की सलाह दी गई है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन और हवाई अड्डे पर तैनात सुरक्षा बल के प्रमुख एमए गणपति ने यात्रियों को मुहैया कराई जा रहीं सुविधाओं का जायजा लेने के लिये गुरुवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) का दौरा किया.
रोजाना हजारों लोगों की तलाशी लेते हैं जवान
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महानिदेशक ने रोजाना हजारों यात्रियों की तलाशी लेने वाले सीआईएसएफ के जवानों के लिये किये गए इंतजामों की भी समीक्षा की.बल के एक प्रवक्ता ने कहा, ’63 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर तैनात सीआईएसएफ जवानों को तलाशी के दौरान यात्रियों को कम से कम छूने, मास्क, सर्जिकल ग्लव्स (दस्ताने) पहनने और उनके किसी भी सामान को स्पर्श नहीं का निर्देश दिया गया है.’
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एसओपी
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली हवाई अड्डे पर कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की गतिविधि के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की.
हाल के दिनों में दिल्ली हवाई अड्डे पर आए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के हंगामें की खबरे आने के बाद मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोरोना वायरस संक्रमित देशों से आने वाले यात्रियों को विमानन कंपनी के कर्मचारी स्वास्थ्य काउंटर तक ले जाएंगे जहां पर शरीर का तापमान नापकर शुरुआती जांच होगी.
मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबकि अगर किसी यात्री में कोरोना वायरस संक्रमण का लक्षण पाया जाता है तो उसे पृथक कर निर्धारित अस्पताल में भेजा जाएगा.
ऐसी होगी प्रक्रिया
विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘तापमान की जांच के दौरान कोई लक्षण नहीं पाया जाता है तो यात्री को पासपोर्ट और स्व जानकारी फार्म के साथ आव्रजन कांउटर पर भेजा जाएगा. विमान में सवार चालक दल और हवाई अड्डे पर मौजूद विमानन कंपनी के कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि विदेश से आने वाला प्रत्येक यात्री स्व जानकारी फार्म को अच्छी तरह से भरे.’’
मौजूदा समय में भारत ने अपने नागरिकों सहित यूरोप, अफगानिस्तान,ब्रिटेन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी. भारत ने संयुक्त अरब अमीरात,कतर और विभिन्न देशों से आने वाले लोगों को 14 दिनों तक पृथक रखने का फैसला किया है.
प्रक्रिया पूरी होने के बाद रखा जाएगा पासपोर्ट
मंत्रालय ने बताया कि लक्षण नहीं होने वाले यात्री द्वारा आव्रजन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आव्रजन अधिकारी पासपोर्ट रख लेंगे. यात्रियों को 30 के समूह में सीआईएसएफ अधिकारियों के नेतृत्व वाले अनुरक्षक दल के हवाले कर दिया जाएगा और वे यात्रियों का पासपोर्ट भी रखेंगे.
परामर्श ने कहा, ‘‘किसी भी सूरत में पासपोर्ट यात्रियों को नहीं दिया जाएगा. एक बार सामान लेने के बाद यात्रियों को दिल्ली सरकार के अधिकारियों के नेतृत्व में निर्धारित इलाके में भेज दिया जाएगा. मंत्रालय ने कहा, ‘‘यात्रियों को रखने के लिए बनाए गए स्थान पर नियंत्रण कक्ष और पांच जांच काउंटर होंगे जिसमें दिल्ली सरकार के चिकित्सा अधिकारी और पैरा मेडिकल कर्मी तैनात रहेंगे.’’
खतरा न होने की स्थिति में दे दिया जाएगा पासपोर्ट
निर्धारित काउंटर पर बैच के सभी सदस्य के पासपोर्ट को सौंप दिया जाएगा. यहां पर जिन यात्रियों में खतरे की बात नहीं होगी उन्हें पासपोर्ट देकर घर में ही पृथक रहने के लिए भेज दिया जाएगा. ऐसे यात्रियों को सख्ती से घर में अलग रहने के आदेश का अनुपालन करने को कहा जाएगा, अन्यथा दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
मंत्रालय ने महाराष्ट्र में यात्रियों के हाथ पर मुहर लगाने जैसी संभावना भी तलाशने को कहा है.
ये भी पढ़ें-
कोरोना से लड़ने के लिए बनी Covid 19 टास्क फोर्स, पीएम ने बताया कैसे करेगी काम
इन 5 आसान उपायों को अपनाकर कोरोना वायरस से करें बचाव

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyReddit का स्टॉक 29.22% गिरा, Q4 बिक्री पूर्वानुमान कम 1 घंटा पहले
Technologyअमेरिकी टेक स्टॉक्स में गिरावट, एआई खर्च $1 ट्रिलियन के करीब 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 8 घंटे पहले
LifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 13 घंटे पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 13 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 13 घंटे पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 14 घंटे पहले
BusinessAlphabet का राजस्व बढ़ा पर लाभ घटा, स्टॉक $3.46 ट्रिलियन पर गिरा 22 घंटे पहले
SportsLiverpool ने Chelsea पर जीत दर्ज की, तीन और पेनल्टी शेम में शामिल 22 घंटे पहले
SportsChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचि 23 घंटे पहले
Health & FitnessSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंद 23 घंटे पहले
TechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 1 दिन पहले
TechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 1 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 दिन पहले