देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

फांसी से पहले कितने बजे उठाए जाएंगे निर्भया के गुनहगार, फिर क्या-क्या होगा

मुश्किल से छह घंटे बाद निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को आखिरकार 20 मार्च को तड़के फांसी पर लटका दिया जाएगा. सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

Abhishek Raghuvanshi19 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
मुश्किल से छह घंटे बाद निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को आखिरकार 20 मार्च को तड़के फांसी पर लटका दिया जाएगा. सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. जब उन्हें सूली पर चढ़ाया जाएगा, तब तक ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे होंगे.  उन्हें ये फांसी सुबह 05.30 बजे दी जाएगी.

आखिर फांसी की सजा का समय सूर्योदय से पहले ही क्यों मुकर्रर होता है. ये सवाल अक्सर पूछा जाता रहा है. अंग्रेजों के जमाने में भी फांसी की सजा सुबह सूरज की पहली किरण से पहले ही दे दी जाती थी.

वैसे भारत ही क्यों कहें बल्कि दुनियाभर में जहां भी फांसी दी जाती है, वहां उसका समय भोर में रखा जाता है.भारतीय जेल मैन्युअल कहता है कि फांसी सुबह तड़के ही दी जानी चाहिए,

वैसे हर मौसम और महीने के हिसाब से फांसी के समय में सुबह हल्का-फुल्का बदलाव किया जाता है.  फांसी को सुबह तड़के तीन वजहों से दी जाती है. ये प्रशासनिक, व्यावहारिक और सामाजिक पहलुओं से जुड़ी हैं.प्रशासकीय कारण 
आमतौर पर फांसी एक खास घटना होती है. अगर ये दिन में हुई तो जेल का सारा फोकस इसी पर होगा. अनावश्यक माहौल तैयार हो सकता है. इसीलिए इससे बचने की कोशिश की जाती है ताकि जेल की दिनभर की अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़े. सब कुछ सुचारू तौर पर होता रहे.फांसी होने के बाद मेडिकल परीक्षण होता है. उसके बाद कई तरह की कागजी कार्यवाहियां. इन सबमें समय लगता है.

सुबह फांसी देने की व्याावहारिक वजह
ये माना जाता है कि जिसे फांसी दी जा रही है, उसका मन सुबह भोर के समय में ज्यादा शांत रहेगा. सोकर उठने के बाद फांसी देने पर वो ज्यादा तनाव और दबाव में आ जाएगा.

कैदी को सुबह तीन बजे उठना होता है
जिसे फांसी होती है, उसे सुबह तीन बजे ही उठना होता है ताकि वो अपने सारे काम फांसी से पहले निपटा ले, जिसमें प्रार्थना और अकेले में कुछ समय के लिए अपने बारे में सोच-विचार करना आदि भी शामिल है.

सामाजिक पहलू क्यों
फांसी का तीसरा पक्ष सामाजिक है. चूंकि ये खास घटना होती है लिहाजा बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान आकर्षित करती है. इसके चलते जेल के बाहर बड़े पैमाने पर तमाशबीन इकट्ठा होने और हंगामा होने के भी आसार होते हैं. लिहाजा कोशिश होती है कि जब तक लोग सोकर उठें तब तक फांसी हो जाए.

किस तरह होती है फांसी की तैयारियां
फांसी के करीब 10-15 दिन पहले खास प्लेटफार्म तैयार कर दिया जाता है. ये जमीन से करीब चार फुट ऊंचा होता है. इस प्लेटफॉर्म पर सजायाफ्ता को एक लकड़ी के पटरे पर खड़ा किया जाता है, जिसे गोलाकार तौर पर चिन्हित किया जाता है. यही वो पटरा होता जो जल्लाद के लिवर खींचते ही हट जाता है और सजायाफ्ता शख्स गर्दन पर लगे फंदे के साथ झूल जाता है.

जिस टी शेप खंबे से रस्सी का फंदा लटकाया जाता है, वो करीब दस फीट ऊंचा होता है. साथ ही इसमें छह मीटर की रस्सी का इस्तेमाल होता है

फंदा गर्दन पर कसते ही शरीर में क्या होता है
जैसे ही जल्लाद लिवर को खींचता है, वैसे ही जिस पटरे पर फांसी पाने वाला शख्स खड़ा होता है, वो पटरा नीचे चला जाता है, तब वो तुरंत लटकने लगता है और रस्सी का दबाव गर्दन पर कसने लगता है. शरीर का पूरा वजन नीचे की ओर जाने लगता है.

ऐसे में पहले गर्दन लंबी होती है और फिर गर्दन की मांसपेशियां टूटने लगती हैं. इससे मस्तिष्क का संपर्क शरीर से टूट जाता है, चेतना खत्म हो जाती है. जिसे फांसी दी जा रही है, वो अचेत हो जाता है. साथ ही हृदय की ओर खून का बहाव रुक जाता है और सांस लेने की प्रक्रिया भी गला घुटने से बंद हो जाती है.

आमतौर पर फांसी लगने के बाद पांच मिनट से लेकर 20-25 मिनट के भीतर मौत हो जाती है. उसके बाद डॉक्टर बॉडी को चेक करता है और सजायाफ्ता शख्स को मृत घोषित करता है.

ये भी पढे़ं
क्यों इटली और ईरान कोरोना की भीषण चपेट में आ गए?
चार चरण में समझें कैसे किसी देश में महामारी का रूप ले लेता है कोरोना वायरस

 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Reddit का स्टॉक 29.22% गिरा, Q4 बिक्री पूर्वानुमान कमTechnologyReddit का स्टॉक 29.22% गिरा, Q4 बिक्री पूर्वानुमान कम 17 मिनट पहलेअमेरिकी टेक स्टॉक्स में गिरावट, एआई खर्च $1 ट्रिलियन के करीबTechnologyअमेरिकी टेक स्टॉक्स में गिरावट, एआई खर्च $1 ट्रिलियन के करीब 44 मिनट पहलेभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगाMadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 7 घंटे पहलेएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्डMadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 7 घंटे पहलेTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्धLifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 12 घंटे पहलेइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दियाDelhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 12 घंटे पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 12 घंटे पहले
दिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 13 घंटे पहलेमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 13 घंटे पहलेसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 13 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 13 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दियाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 13 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 13 घंटे पहलेकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोधMadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 13 घंटे पहलेचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावनाMadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 13 घंटे पहले
Alphabet का राजस्व बढ़ा पर लाभ घटा, स्टॉक $3.46 ट्रिलियन पर गिराBusinessAlphabet का राजस्व बढ़ा पर लाभ घटा, स्टॉक $3.46 ट्रिलियन पर गिरा 21 घंटे पहलेLiverpool ने Chelsea पर जीत दर्ज की, तीन और पेनल्टी शेम में शामिलSportsLiverpool ने Chelsea पर जीत दर्ज की, तीन और पेनल्टी शेम में शामिल 21 घंटे पहलेChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचिSportsChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचि 22 घंटे पहलेSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंदHealth & FitnessSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंद 22 घंटे पहलेReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजनाTechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 1 दिन पहलेOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगाTechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 1 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 दिन पहले
↑