डीएवीवी कुलपति के नाम पर ठगी की कोशिश कई अधिकारी,शिक्षकों को भेजे गए गिफ्ट वाउचर लिंक मेसेज
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ रेणु जैन के नाम पर फर्जी ईमेल, मैसेज से ठगी की कोशिश का मामला फिर सामने आया है।
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ रेणु जैन के नाम पर फर्जी ईमेल, मैसेज से ठगी की कोशिश का मामला फिर सामने आया है। इस बार ठगोरे ने डीएवीवी के कार्यपरिषद सदस्य मंगल मिश्र व अन्य शिक्षकों को गिफ्ट वाउचर के मैसेज भेजकर ठगी करने की कोशिश की। फिलहाल कुलपति के नाम से ठगी की कोशिश का ये पहला मामला नहीं है.. पहले भी साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी.. लेकिन कोई निराकरण नहीं निकला।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन के नाम से विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ शिक्षकों और अधिकारियों को मैसेज भेजे गए.. ये मैसेज अमेजन गिफ्ट वाउचर वाले थे.. डीएवीवी कार्यपरिषद सदस्य मंगल मिश्र को कुलपति डॉ रेणु जैन के नाम से भी 10-10 हजार रु के 6 गिफ्ट वाउचर भेजे गए और उस पर पेमेंट करने को कहा। इससे पहले भी मंगल मिश्र को इस तरह के मैसेज आ चुके हैं। ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को ध्यान में रखते हुए उन्हें शंका हुई और उन्होंने इसकी जानकारी कुलपति को दी। इस पर कुलपति ने किसी प्रकार के मैसेज नहीं भेजने की पुष्टि की। इसके बाद कुलपति ने फर्जी मैसेज को लेकर साइबर सेल, क्राइम ब्रांच अधिकारियों से शिकायत की है।बता दें कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति के नाम से फर्जी ईमेल, मेसेज भेजने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी फर्जी ईमेल, मोबाइल नंबर से गिफ्ट वाउचर वाली लिंक भेजे गए। पूर्व में भी इस तरह के मामले हो चुके हैं और एक शिक्षिका से ढाई लाख रु ठग लिए थे। उस समय भी कुलपति डॉ. रेणु जैन ने पूरे मामले की शिकायत साइबर सेल में की थी। अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। ऑनलाइन ठगी करने वाले बदमाश लगातार कुलपति को निशाना बना रहे हैं लेकिन साइबर सेल ने पिछले मामलों में भी कोई उल्लेखनीय कार्रवाई नहीं की। अब सेल को नए सिरे से शिकायत की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले