बांग्लादेश से लौटे 160 से ज्यादा छात्रों ने पृथक रहने से किया मना, की बदसलूकी
हवाईअड्डे के अधिकारियों और सीआईएसएफ ने फिर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय पुलिस को बुलाया.
हवाईअड्डे के अधिकारियों और सीआईएसएफ ने फिर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय पुलिस को बुलाया. (File Photo)
श्रीनगर हवाईअड्डे (Srinagar Airport) पर मेडिकल अधिकारियों ने छात्रों से अनुरोध किया कि वे पृथक रहने की प्रक्रिया में सहयोग करें, लेकिन उन्होंने ऐसे करने से इंकार कर दिया और गुस्से में विरोध करते हुए हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र में तोड़फोड़ की.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज बांग्लादेश से कुछ छात्र श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Srinagar International Airport) पहुंचे. बडगाम जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर एहतियात के तौर पर इन छात्रों को पृथक रखा जाना था.’’
रिसेप्शन एरिया में की तोड़-फोड़
उन्होंने कहा कि श्रीनगर हवाईअड्डे पर मेडिकल अधिकारियों ने छात्रों से अनुरोध किया कि वे पृथक रहने की प्रक्रिया में सहयोग करें, लेकिन उन्होंने ऐसे करने से इंकार कर दिया और गुस्से में विरोध करते हुए हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र में तोड़फोड़ की.उन्होंने बताया कि उसी वक्त वहां मौजूद छात्रों के अभिभावकों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया. हवाईअड्डे के अधिकारियों और सीआईएसएफ ने फिर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय पुलिस को बुलाया.
नियंत्रित कर आईसोलेशन में भेजे गए छात्र
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तमाम प्रयास करके सभी छात्रों को नियंत्रित किया और पहले से तय पृथक केन्द्र भेजा.
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बृहस्पतिवार को चौथी मौत हुई, जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 173 हो गई है. वहीं, इस महामारी को फैलने से रोकने के लिये कई राज्यों में पाबंदियां लगाई जाने के चलते वे बंद जैसी स्थिति की ओर बढ़ रही है. इस बीच, भारत ने 22 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के उतरने पर एक हफ्ते के लिये प्रतिबंध लगा दिया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस वायरस के संक्रमण से पंजाब में पहले और देश में चौथे व्यक्ति की मौत हुई है. यह व्यक्ति मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियों का भी सामना कर रहा था.
बंद की स्थिति की ओर बढ़ रहे देश के कई हिस्से
छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के पहले मामले आज सुबह दर्ज किये जाने के साथ देश में पिछले चौबीस घंटों में इसके 20 से अधिक नये मामले सामने आये हैं. पंजाब में इस वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई और राज्य ने नयी पाबंदियां लगाने का फैसला किया है.
इस वायरस के देश भर में फैलना जारी रहने के बीच कश्मीर घाटी सहित देश के कई हिस्से बंद जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं . दरअसल, प्रशासन कई इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा रहा है और श्रीनगर शहर में सभी सार्वजनिक वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें-
CISF कर्मियों को एयरपोर्ट्स पर तलाशी के समय यात्रियों कम से कम छूने का निर्देश
कोरोना की वजह से हर महीने खाते में पैसे भेजेगी सरकार, शुरू कर सकती है नई स्कीम
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 19, 2020, 11:28 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 5 घंटे पहले
LifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 10 घंटे पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 10 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 10 घंटे पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 10 घंटे पहले
Lifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 11 घंटे पहले
SportsChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचि 19 घंटे पहले
Health & FitnessSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंद 20 घंटे पहले
TechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 22 घंटे पहले
TechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 22 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 दिन पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 दिन पहले