इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के केशव नगर में रहने वाली विवाहित महिला ने घर में फांसी लगा ली, महिला की मौत के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी..फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आत्महत्या का मामला इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशव नगर के में सामने आया है। यहां राधा बाई नामक महिला ने घर में फांसी लगा ली, परिजनों ने बताया कि पति के काम पर जाने और बच्चों के स्कूल जाने के बाद महिला ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
