इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं वहीं चंदन नगर थाना क्षेत्र में ऐसे बदमाशों के कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक युवक को रास्ता रोक कर दो बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर डाली पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बदमाशों की तलाश शुरू की है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है यहां का रहने वाला फरियादी नवदापंथ ब्रिज के पास से होता हुआ अपने घर की ओर आ रहा था उसी दौरान आनंद लूनिया और उसका एक अन्य साथी फरियादी को रोका और उससे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की जब फरियादी ने देने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए पूरे घटना की शिकायत फरियादी ने बुधवार रात थाने पर पहुंचकर कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
