देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 5 बार पढ़ी गई

इमरान खान को धमकी:पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर बोले- आर्मी चीफ अपॉइंट हो जाने दीजिए, फिर इमरान से निपटेंगे

पाकिस्तान में आर्मी चीफ के अपॉइंटमेंट को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और शाहबाज शरीफ सरकार आमने-सामने हैं। इमरान खान अपनी मर्जी का आर्मी चीफ चाहते हैं और सरकार अपनी मर्जी का।

Abhishek Raghuvanshi23 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान में आर्मी चीफ के अपॉइंटमेंट को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और शाहबाज शरीफ सरकार आमने-सामने हैं। इमरान खान अपनी मर्जी का आर्मी चीफ चाहते हैं और सरकार अपनी मर्जी का। इस बीच, डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने इमरान को इशारों-इशारों में धमकी दी है। आसिफ ने संसद में कहा- दो या तीन दिन में अगले आर्मी चीफ की अपॉइंटमेंट का लेटर जारी होगा। इसके बाद हम इमरान को देखेंगे।

इमरान खान ने इस महीने की शुरुआत में सरकार पर दबाव बनाने के लिए लॉन्ग मार्च शुरू किया था। इसमें उन पर कथित तौर पर हमला भी हुआ। अब वो रावलपिंडी में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। यहीं पाकिस्तान आर्मी का हेडक्वॉर्टर है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
इमरान के साथ जनरल बाजवा (दाएं) और पूर्व ISI चीफ जनरल फैज हमीद। खान अपने करीबी दोस्त फैज को ही आर्मी चीफ बनाना चाहते थे। इसी वजह से उनकी बाजवा से ठन गई।इमरान के खिलाफ फौज और सरकार सख्त कार्रवाई का मन बना चुके हैं। उनके खिलाफ कई पुराने मामले भी खोले जा सकते हैं। इसके तहत गिरफ्तारी भी हो सकती है।

फौज और सरकार इमरान से परेशान
इमरान के लॉन्ग मार्च की वजह से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का दौरा रद्द हुआ। इसके अलावा पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। इसकी वजह से सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि फौज भी परेशान है। इमरान के बयानों से फौज में दरार पड़ने की भी खबरें हैं। माना जा रहा है कि फौज और सरकार इमरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला कर चुके हैं। इसके संकेत ख्वाजा आसिफ के बयान से मिलते हैं।

आसिफ ने कहा- सबसे जरूरी काम आर्मी चीफ का अपॉइंटमेंट है। यह प्रॉसेस 2 या 3 दिन में पूरी हो जाएगी। इसके बाद इमरान से निपटा जाएगा।

हिंसा का खतरा

  • इमरान का लॉन्ग मार्च इस महीने की शुरुआत में शुरू हुआ था। इसके बाद से लगातार हिंसा हो रही है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। खुद इमरान पर कथित तौर पर हमला हुआ और उनकी पार्टी दावा करती है कि खान के पैर में तीन गोलियां लगी हैं।
  • सरकार को लगता है कि इमरान मुल्क में हिंसा भड़काना चाहते हैं ताकि दूसरे देश और इंटरनेशनल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स पाकिस्तान को आर्थिक मदद न दें। यही वजह है कि अब इमरान के खिलाफ सख्ती के संकेत मिलने लगे हैं।
  • पिछले दिनों खान ने कहा था कि अगला आर्मी चीफ शरीफ और जरदारी खानदान जैसे चोरों की मदद करेगा। इसके बाद माना जा रहा है कि फौज की लीडरशिप भी खान से सख्त खफा है।

आर्मी सिस्टम का सबसे जरूरी हिस्सा
आसिफ ने कहा- इसमें कोई दो राय नहीं कि फौज हमारे सिस्टम का सबसे जरूरी हिस्सा है। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा 29 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। उम्मीद करते हैं कि 27 नवंबर तक नया आर्मी चीफ ज्वॉइन कर लेगा।

MBS के दौरे से क्या थी उम्मीद

  • पाकिस्तान के फॉरेन रिजर्व इस वक्त 7 से 8 अरब डॉलर के बीच हैं। इनमें में भी करीब 2.5 अरब डॉलर सऊदी की तरफ गारंटी मनी के तौर पर डिपॉजिट हैं। पाकिस्तान को सऊदी तेल भी उधार पर दे रहा है। 1.5 अरब डॉलर UAE ने दिए हैं। ये भी गारंटी मनी है। गारंटी मनी का यह मतलब है कि यह पैसा पाकिस्तान सरकार के खजाने में तो रहेगा, लेकिन वो इसे इस्तेमाल या खर्च नहीं कर सकेगा।
  • शाहबाज शरीफ सरकार में फाइनेंस मिनिस्टर इशहाक डार ने पिछले दिनों कहा था- प्रिंस सलमान पाकिस्तान को 4.1 अरब डॉलर का कर्ज देंगे। इसके अलावा पेट्रोलियम सेक्टर में भी सऊदी हमारी मदद करने जा रहा है।
  • अब सलमान का दौरा रद्द होने से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF से भी पाकिस्तान को तीन महीने तक कोई किश्त नहीं मिलने वाली। शरीफ पिछले महीने चीन भी गए थे, लेकिन वहां से भी नया कर्ज नहीं मिला।
ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑