देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 7 बार पढ़ी गई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से दोगुनी ऊंची इमारत पर चढ़ा:बिना रस्सी-नंगे पैर पहुंचा, अधनंगा होकर ली सेल्फी; पहुंचा जेल

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में से एक ब्रिटेन की 'द शार्ड' के टॉप बिना रस्सी या किसी क्लाइंबिंग इक्विपमेंट के नंगे पांव पहुंचने वाला युवक दुनिया भर में सुर्खियां बना हुआ है।

Abhishek Raghuvanshi22 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में से एक ब्रिटेन की ‘द शार्ड’ के टॉप बिना रस्सी या किसी क्लाइंबिंग इक्विपमेंट के नंगे पांव पहुंचने वाला युवक दुनिया भर में सुर्खियां बना हुआ है। बिना किसी सेफ्टी डिवाइस के 72 मंजिला यानी 1016 फीट ऊंची इमारत पर चढ़ने की वजह से उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना लंदन की है। 21 साल के एडम लॉकवुड ने इस बिल्डिंग के टॉप पर पहुंचकर सेल्फी भी ली। संडे टाइम्स अखबार के मुताबिक, लिटिल नाइसेंस के नाम से लोकप्रिय एडम लॉकवुड ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले वह कई ऊंचे होटल, फ्लैट और ऑफिस बिल्डिंग पर चढ़ चुका है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

बता दें कि यह मामला 5 सितंबर सुबह 5 बजे का है। तड़के सुबह 5 बजे टावर के टॉप पर पहुंचते ही एडम ने सेल्फी लेकर फेसबुक पर पोस्ट की। इसकी खबर पुलिस को लगते ही वह करीब पौने घंटे में मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया।

बर्थडे मना रहा कपल देखकर हुआ हैरान

कपल पॉल कर्फी और उनकी पार्टनर इसी बहुमंजिला इमारत में 40वें फ्लोर के एक कमरे में मौजूद थे। पॉल कर्फी ने एडम लॉकवुड को 72 मंजिला इमारत पर चढ़ते हुए देखा। एडम ने हाथ हिलाकर पॉल कर्फी और उनकी पार्टनर की तरफ इशारा भी किया।

कर्फी ने बताया कि वह अपनी पार्टनर का जन्‍मदिन मनाने के लिए आए थे। वे बेड पर लेटे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने सामने एक युवक को बिल्डिंग पर चढ़ते हुए देखा।

https://www.instagram.com/reel/CfmE0KqovkD/?utm_source=ig_embed&ig_rid=cf4c75d8-b676-428a-bc1f-8d72442539df

अशांति पैदा करने की वजह से एडम हुआ गिरफ्तार

जिस इमारत में एडम लॉकवुड ने यह कारनामा किया, वह लंदन ब्रिज स्‍टेशन के पास मौजूद है। इस कारण रेलयात्रियों के लिए भी इस इलाके को बंद करना पड़ा। वहीं आस-पास के इलाके को भी खाली कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि 21 साल के लॉकवुड को गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्‍य लोगों को सार्वजनिक तौर पर अशांति पैदा करने के जुर्म में हिरासत में लिया गया। पुलिस प्रवक्‍ता ने बताया कि मौके पर लंदन फायर ब्रिगेड और लंदन एंबुलेस सर्विस को भी बुलाया गया।

एडम लॉकवुड ने लंदन की सबसे बड़ी बिल्डिंग पर पहुंचकर एक सेल्फी ली।

ऊंचे-ऊंचे स्टेडियम और पावर स्टेशन पर भी चढ़ चुका है एडम

लॉकवुड, दुबई में 1280 फीट ऊंची क्रेन पर चढ़ गया था। ताकि दुबई का नजारा वहां से देख सके। वहीं वह मिलान में 262 फीट ऊंचे सैन सिरो स्‍टेडियम में भी चढ़ गया था।

एक बार वह, क्रोशिया में मौजूद 1115 फीट ऊंचे पॉवर स्‍टेशन पर पहुंच गया था, यहां बीम पर उसने पुल अप्‍स भी लगाए थे। एडम लॉकवुड ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि उन्‍हें ऊंचाई से चीजें देखना पसंद है। उन्‍हें चैलेंज पसंद है। ऐसा करना उन्‍हें जिंदा रखता है।

एडम ने चुरा लिया था 23 लाख का कैमरा

हालांकि, एडम पर कई तरह के अजीबोगरीब आरोप भी लगते रहे हैं। एक बार एडम मानचेस्टर में फैशन वेयरहाउस की बिल्डिंग में चढ़ गया था जहां उस पर कीमती कैमरा और उससे जुड़े समान चुराने के आरोप लगे थे। इस कैमरे की कीमत 23 लाख रुपए से ज्यादा थी।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑