देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

कोरोना वायरस: ब्रिटेन के यात्रियों पर लगा बैन, भारतीय छात्र लौटने को बेताब

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारत ने बुधवार को ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Abhishek Raghuvanshi18 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस: सरकार ने ब्रिटेन के यात्रियों पर लगाया बैन, भारतीय छात्र लौटने को बेताब

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारत ने बुधवार को ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

लंदन इस महामारी के लिये बड़ा केंद्र बन रहा है जहां ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं. ब्रिटिश सरकार ने सभी को सलाह दी है कि वे गैर जरूरी सामाजिक संपर्क और यात्रा से बचें फिर चाहे वे घरेलू हों या अंतरराष्ट्रीय.

लंदन. ब्रिटेन (Britain) में भारतीय छात्र भारत (India) लौटने के लिए बेताब हैं और उन्होंने यहां भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) से पूछा है कि वे अपने घर और अपने परिवारों के बीच कब लौट सकते हैं.

कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते प्रकोप के कारण भारत ने बुधवार को ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

भारत ने इन देशों पर लगाया प्रतिबंध
भारत ने इस जानलेवा वायरस को फैलने से रोकने के लिए 18 मार्च से 31 मार्च तक यूरोप, तुर्की और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया था. भारत में इस वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हुई है और लगभग 150 लोग संक्रमित है.ब्रिटेन में कोविड-19 (Covid-19) से मृतकों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है और संक्रमित मामलों की संख्या लगभग 1,950 है.

साथ काम कर रहे भारत-ब्रिटेन
लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा, ‘‘ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय नागरिकों की चिंताओं को दूर करने के लिए उच्चायोग भारतीय और ब्रिटिश दोनों प्राधिकरणों के साथ काम कर रहा है.’’उसने कहा, ‘‘सभी भारतीय नागरिक हमारे साथ पंजीकरण कर सकते हैं ताकि अपडेट ईमेल द्वारा साझा किए जा सकें.’’

छात्रों को दिये अपने ताजा परामर्श में उच्चायोग ने कहा, ‘‘कृपया घबराएं नहीं, एक दूसरे का समर्थन करें और सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें.’’

ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या हुई 71
वहीं ब्रिटेन में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 71 और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 2000 तक पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन को “युद्धकालिक” सरकार के तौर पर काम करना होगा और देश की अर्थव्यवस्था की मदद के लिये जो भी करना हो करे.

लंदन इस महामारी के लिये बड़ा केंद्र बन रहा है जहां ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं. ब्रिटिश सरकार ने सभी को सलाह दी है कि वे गैर जरूरी सामाजिक संपर्क और यात्रा से बचें फिर चाहे वे घरेलू हों या अंतरराष्ट्रीय.

जॉनसन की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब भारत ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं. लंदन में भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन में सभी भारतीयों के लिये एक ऑनलाइन

ब्रिटेन में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है और इनमें से आधे आंकड़े अकेले लंदन से हैं. संक्रमित लोगों की संख्या की बात करें तो सोमवार को यहां मामले 407 से बढ़कर 1950 हो गए. यह अब तक एक दिन में हुआ सबसे बड़ा इजाफा है.

ये भी पढ़ें-
डोनाल्‍ड ट्रंप ने कोरोना को बताया ‘चीनी वायरस’, लोगों ने कर दिया ट्रोल

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 18, 2020, 9:09 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Reddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजनाTechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 46 मिनट पहलेOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगाTechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 1 घंटा पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 8 घंटे पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 12 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 13 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 13 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 13 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 13 घंटे पहले
↑