देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

कभी पीली जीपों को देख भागते थे ठेेलेवाले, अब निगम उन्हें नया मुकाम दिलाएगा बंगाली, तीन इमली और गोपुर के फ्लायओवर के खाली पड़े बोगदों के दोनों छोर पर 82-82 स्ट्रीट वेंडरों को दी जगह

इन्दौर। पिछले कई वर्षों से स्ट्रीट वेंडरों के लिए हाकर्स झोन बनाने का मामला उलझन में पड़ा था और अब जाकर तीन फ्लायओवर के नीचे खाली पड़े बोगदों में हाकर्स झोन बनाने का काम पूरा कर लिया गया है।

Abhishek Raghuvanshi12 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इन्दौर। पिछले कई वर्षों से स्ट्रीट वेंडरों के लिए हाकर्स झोन बनाने का मामला उलझन में पड़ा था और अब जाकर तीन फ्लायओवर के नीचे खाली पड़े बोगदों में हाकर्स झोन बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। शुरुआती दौर में तीन स्थानों पर इनकी बसाहट की जाएगी पिछले तीन सालों से हाकर्स झोन बनाने के मामले कागजों में उलझ हुए थे। सभी 19 झोनलों को जमीनें के ढूंढने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कुछ स्थानों पर जमीनें मिलीं तो कुछ जगह विवादों के चलते मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया। कुछ महीनों पहले निगम ने पाटनीपुरा और राजकुमार सब्जी मंडी क्षेत्र से स्ट्रीट वेंडरों को हटाकर राजकुमार ब्रिज के बोगदों में जगह दी थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहर के तीन फ्लायओवर बंगाली, तीन इमली और गोपुर चौराहे को जोडऩे वाले फ्लायओवर के नीचे खाली पड़ी जमी पर हकार ज़ोन बनाने का काम शुरू हो गया है ।

15 दिनों में पूरा हुआ हुआ सर्वे
नगर निगम के कई झोनल अधिकारियों के साथ-साथ राजस्व अधिकारियों को बंगाली चौराहा, संविद नगर, तीन इमली, अन्नपूर्णा और उसके आसपास के कई अन्य क्षेत्रों में सडक़ किनारे ठेले लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे किया गया। इस सर्वे में टीमों ने जिन स्थानों पर ठेले लगे थे, वहां फोटो खींचने के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी की और सभी के नामों की सूची बना ली गई। निगम अधिकारी महेश शर्मा के मुताबिक बंगाली ब्रिज के नीचे विशालकाय बोगदों में 82-82 स्ट्रीट वेंडरों को जगह आवंटित की जाएगी। इसके लिए वहां नंबरिंग भी कर दी गई है।

स्ट्रीट वेंडरों के नामों की सूची के बोर्ड लगेंगे
अफसरों के मुताबिक बोगदों के नीचे बनाए जा रहे हाकर्स झोन में एक समान स्थान हाकर्सों को आवंंटित किए जाएंगे और इसके साथ ही उनके नामों की सूची के साथ-साथ स्थान नंबर भी बोर्ड पर लिखे जाएंगे, ताकि बाद में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति ना बने।

कल लगेगा बंगाली पर स्कूली बच्चों का जमावड़ा
कल सुबह बंगाली फ्लायओवर के नीचे स्ट्रीट वेंडरों के ठेलों पर स्कूली बच्चों की टीमें एक जैसे कलर करेंगी। बंगाली ब्रिज के बोगदों में हाकर्स झोन की शुरुआत करने की तैयारी है और इसको लेकर एनजीओ की टीमों के माध्यम से विभिन्न स्कूलों के बच्चों को वहां बुलाया जाएगा। सभी हाकर्सों को निगम ने अपने-अपने ठेले लेकर वहां पहुंचने को कहा है। स्कूली बच्चे उनके हाथठेलों पर एक जैसे कलर करेंगे और इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि एक जैसे हाथठेलों के कारण कोई गड़बड़ी नहीं होगी और साथ ही क्षेत्र सुंदर नजर आएगा।

पीपल्याहाना ब्रिज के बोगदों में बनेगा स्पोट्र्स झोन
नगर निगम एक ओर जहां अन्य ब्रिज के खाली हिस्सो में हाकर्स झोन बना रहा है, वहीं दूसरी ओर पीपल्याहाना ब्रिज के बोगदों में स्पोटर््स झोन बनाने की तैयारियां चल रही है। इसके लिए प्रस्ताव की मंजूरी देने के साथ-साथ अफसरों की टीम वहां निरीक्षण कर चुकी है। आने वाले दिनों में वहां खेल गतिविधियों के लिए तमाम खेल उपकरण लगाने से लेकर की अन्य कार्य कराए जाएंगे। काफी समय से वहां के खाली बोगदों को लेकर मंथन चल रहा था और बाद में स्पोटर््स झोन को लेकर सहमति बन गई थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑