पुलिस कमिश्नर इंदौर ने अपराध समीक्षा हेतु पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर, दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।
इंदौर दिनांक 11 नवंबर 2022- शहर में अपराधों पर नियत्रंण एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने तथा उसमें और कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के कार्याे की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाता रहा है।
इंदौर दिनांक 11 नवंबर 2022- शहर में अपराधों पर नियत्रंण एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने तथा उसमें और कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के कार्याे की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 11.11.22 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर नगरीय क्षेत्र के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की एक अपराध समीक्षा बैठक ली गयी।
उक्त बैठक में अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री मनीष कपूरिया, पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर श्री राजेश हिंगणकर, सहित नगरीय क्षेत्र के सभी पुलिस उपायुक्त, सभी अति. पुलिस उपायुक्त, सभी सहायक पुलिस आयुक्त एवं समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित रहें।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अपराधों की समीक्षा करते हुए, शहर में अपराध नियंत्रण के साथ ही बेहतर कानून व्यवस्था हेतु सभी अधिकारियों को इसके लिये निम्नांकित दिशा-निर्देश दिये गये-
▪️अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की सभी जानकारी का डेटा अघतन रखते हुए, उनकी हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी व प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
▪️ ड्रग्स एवं नशे की गतिविधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए, इनमें शामिल बदमाशों एवं माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखते हुए, इनके विरूद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जावे।
▪️ इंदौर शहर जो रात्रि सहित 24 घंटे कुछ क्षेत्रों में बाजारों को खोला जा रहा है उक्त क्षेत्र में भी रात्रि के समय भी पुलिस की उपस्थिति रहें एवं पुलिस प्रभावशीलता के साथ असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करें।
▪️ बाहर से आने वाले आगंतुकों एवं घरेलू नौकर, किरायेदार आदि की समय-समय पर चौकिंग करने के साथ ही किरायेदार एवं हॉस्टल में रह रहे छात्रों के वेरीफिकेशन हेतु भी निर्देशित किया।
▪️ स्कूलों/कॉलेज एवं अन्य स्थानों पर नशे की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा विषय पर प्रभावी कार्यवाही के साथ ही इस संबंध में जागरूकता लाने हेतु शिविर, परिचर्चा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किए जाने हेतु निर्देश दिये।
▪️ क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार पेट्रोलिंग, नाईट गश्त, सघन चौकिंग करें एवं अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध समय-समय पर उचित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।
▪️ शहर में किसी भी प्रकार के माफिया पनपने न पाएं, इस हेतु भूमाफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, मिलावट माफिया, राशन माफिया एवं चिटफंड/ एडवाइजरी कंपनी के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश।
▪️ शहर में वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु बेहतर यातायात व्यवस्था के लिये प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबधी आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ही शाम के समय सघन चैकिंग के लिये निर्देशित किया गया।
इस दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा लंबित अपराधों, लंबित मर्ग एवं लंबित गुम इंसानों के तत्परतापूर्वक निराकरण करने के साथ ही सी.एम. हेल्पलाईन, जनसुनवाई एवं नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही की भी समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।
उल्लेखनीय है कि पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण इस वर्ष पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने एवं अवैध शराब, अवैध शस्त्र, सट्टा, जुआ एवं अन्य लघु अधिनियम में प्रभावी कार्यवाही किये जाने के फलस्वरूप आदतन एवं गंभीर किस्म के अपराधियों द्वारा घटित किये जाने वाले अपराधों में कमी परिलक्षित हुई है। इसी प्रकार निरंतर प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग एवं ड्रग्स के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही किये जाने के कारण संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम में भी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले

