देश की बात, आपके शहर से
विदेश में 276 भारतीय कोरोना से संक्रमित, ईरान में सबसे ज्यादा मरीज़- MEA
देश 1 बार पढ़ी गई

विदेश में 276 भारतीय कोरोना से संक्रमित, ईरान में सबसे ज्यादा मरीज़- MEA

अब तक ईरान से कुल 509 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है. Coronavirus Outbreak: इसके पहले ईरान के तेहरान से कुल 201 भारतीय बुधवार को विशेष विमान से भारत वापस लाए गए हैं.

Abhishek Raghuvanshi18 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अब तक ईरान से कुल 509 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है.

तस्वीरों में खबर2 फोटो
विदेश में 276 भारतीय कोरोना से संक्रमित, ईरान में सबसे ज्यादा मरीज़- MEA

Coronavirus Outbreak: इसके पहले ईरान के तेहरान से कुल 201 भारतीय बुधवार को विशेष विमान से भारत वापस लाए गए हैं. अब तक ईरान से कुल 509 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है. इन लोगों को राजस्थान के जैसलमेर में आइसोलेशन में रखा जाएगा.

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस वायरस से अब तक संक्रमितों की संख्या 151 हो गई है, जबकि तीन लोगों की जान भी जा चुकी है. इसके अलावा दूसरे देशों में रह रहे कुल 276 भारतीय भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इनमें ईरान में सबसे ज्यादा भारतीय इस वायरस से प्रभावित हैं. विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी.

विदेश मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, विदेश में 276 भारतीयों में कोरोना वायरस का संक्रमण हैं. इनमें ईरान में 255 भारतीय इस वायरस से संक्रमित हैं. इसके अलावा हांगकांग में 1, इटली में 5, कुवैत-रवांडा और श्रीलंका में एक-एक और सऊदी अरब में 12 भारतीयों में कोरोना वायरस के संक्रमण मिले हैं.

ईरान से भारत लाए गए 201 भारतीय
इसके पहले ईरान के तेहरान से कुल 201 भारतीय बुधवार को विशेष विमान से भारत वापस लाए गए हैं. अब तक ईरान से कुल 509 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है. इन लोगों को राजस्थान के जैसलमेर में आइसोलेशन में रखा जाएगा.भारत में कोरोना के 151 मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस के 151 कंफर्म मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना के दो नए मामले बेंगलुरु में मिले हैं. भारत में कोरोना से अब तक 3 लोगों की जान भी जा चुकी है, जबकि 13 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

दुनिया में कोरोना के कितने मरीजकोरोना से सबसे ज्यादा मौत के मामले में अभी भी चीन सबसे ऊपर है. यहां 3,237 लोगों की इस वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है. वहीं, इटली में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. यहां 2503 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा, ईरान में 988, स्पेन में 533, फ्रांस में 175, अमेरिका में 112, ब्रिटेन में 71, दक्षिण कोरिया में 84, नीदरलैंड में 43, जापान में 29, स्वीट्जरलैंड में 27, भारत में 3, जर्मनी में 26, फिलीपींस में 14 और इराक में 11 लोगों की मौत हो चुकी है. मौत के ये आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कोरोना की वजह से वैष्णो देवी यात्रा आज से बंद, जम्मू जाने वाली बसें भी सस्पेंड

चीन से लौटे PAK विदेश मंत्री महमूद कुरैशी कोरोना से घबराए, सेल्फ-आइसोलेशन में गए

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 18, 2020, 3:19 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 6 घंटे पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 10 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 11 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 11 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 11 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 11 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 11 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 11 घंटे पहले
स्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 13 घंटे पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 14 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 16 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 16 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 17 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 18 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 19 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 20 घंटे पहले
↑