देश भर में हिंदू शब्द पर कांग्रेस के नेता के द्वारा दिए गए बयान के बाद राजनीति गरमाई हुई है. हर तरह कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है.वही इंदौर में भी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर विधान सभा 3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस के नेता के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
विधायक आकाश विजय वर्गीय से जब मीडिया ने कांग्रेस नेता द्वारा हिंदू शब्द को गंदा शब्द वाले बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा – कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही हिंदू धर्म के बारे में गलत बोला है.इन्होंने हमारे साधु संत को पाखंडी और आतंकवादियों के नाम के आगे जी लगाना ये कांग्रेस हमेशा से करती हुई आई है.लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश को एकजुट किया है.
वही भारत जोड़ो यात्रा पर बोले प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में बुरी तरह से फेल होने के बाद कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी की रीलाउंचिंग की तैयारी कर रही है और जब तक वो चुप है तो प्रचार प्रसार ठीक है वही जब उन्होंने मूंह खोला तो सभी को असिलियत पता चल ही जायेगी ।
